शादी में दूसरी महिला संग डांस कर रहा था पति, पत्‍नी ने रोका तो कुल्हाड़ी से काट डाला

उदयपुर। राजस्‍थान के उदयपुर में हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 60 साल के बुजुर्ग ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद सिर्फ इस बात को लेकर शुरू हुआ कि एक शादी समारोह में पति दूसरी महिला के साथ डांस कर रहा था और पत्‍नी ने ऐसा करने से रोका था। घटना की जानकारी मृतक के सौतेले बेटे ने पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनवाड़ा पुलिस स्टेशन ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्‍या है पूरा मामला

जानिए क्‍या है पूरा मामला

पुलिस उपनिरीक्षक सकाराम ने बताया कि टिंडोरी गांव निवासी काशूराम (60) अपनी पत्नी भीखली (50) के साथ 24 मई को एक शादी समारोह में गये थे, जहां काशूराम ने अन्य महिला के डांस कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी जब घर वापस आए तो उनके बीच तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्‍या के बाद हो गया फरार, ऐसे हुई गिरफ्तारी

हत्‍या के बाद हो गया फरार, ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी काशूराम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी काशूराम को रविवार को डहिया गांव के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव सौतले पुत्र कैलाश को सौंप दिया गया।

राजकोट में भी आया था कुछ ऐसा ही मामला

राजकोट में भी आया था कुछ ऐसा ही मामला

आपको याद दिला दें कि अभी कुछ ही दिनों पहले राजकोट से भी एक ऐसी ही खबर आई थी। यहां एक महिला ने जब अपने पति को शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया तब नशे में धुत उसके पति ने चाकू से गोद कर महिला की जान ले ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+