राजस्थान: राज्यपाल कलराज मिश्र ने रद्द किया 15 अगस्त पर होने वाला एट होम कार्यक्रम
नई दिल्ली। राजस्थान में इस साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजभवन में एट होम कार्यक्रम नहीं होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम के आयोजन को रद्द कर दिया है। राज्यपाल की ओर से कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं जो कि चिंता का विषय हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला एट होम इस बार नहीं किया जाएगा। राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच राज्यपाल की ओर से ये फैसला लिया गया है।
Recommended Video

हर साल होता रहा है एटहोम कार्यक्रम
राजभवन के राजभवन में स्वतंत्रता दिवस की शाम को एट होम कार्यक्रम को हर साल होता है और ये सालों से चला आ रहा है। इस बार ये कार्यक्रम नहीं होहगा। राजस्थान के इतिहास में हो सकता है कि यह पहली बार हो जब स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में एट होम का आयोजन नहीं होगा। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर राजभवन में एटहोम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के सदस्य, प्रदेश के आला अधिकारी और दूसरे क्षेत्रों के मशहूर लोग शामिल होते हैं।

कोरोना को लेकर जताई चिंता
राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि राजस्थान में 13 मार्च को विधानसभा सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी, तब प्रदेश में एक्टिव केस दो ही थे। आज केस काफी बढ़ गए हैं तो ऐसे आयोजन ठीक नहीं होंगे, जहां लोग जमा हों। प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे, तब ही इस वैश्विक महामारी के संकट से राज्य को बचाया जा सकता है। ऐसे में हमने फैसला किया है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में होने वाला एट होम का आयोजन ना किया जाए।

राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 39 हजार के करीब
राजस्थान में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बुधवार दोपहर को 38,964 तक पहुंच गया है। राज्य में अब तक 650 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना प्रभावित राज्यों में राजस्थान फिलहाल 11वें नंबर पर है। वहीं देश की बात की जाए तो देश में कोरोना मामलों की संख्या 15 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं अब तक देश में 34, 252 लोगों की मौत हो चुकी है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications