कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं, अभी भी तबीयत अस्थिर, सांस लेने में दिक्कत

लखनऊ, 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत अभी भी अस्थिर बनी हुई है। लखनऊ पीजीपी की ओर से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर जो अपडेट दी गई है उसमे कहा गया है कि कल्याण सिंह की हालत अभी भी अस्थिर है, उनके सभी क्लीनिकल पैरामीटर पर करीब से एक्सपर्ट नजर रख रहे हैं। उन्हें नॉन एन्वेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है क्योंकि सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

kalyan

Recommended Video

    Kalyan Singh Health Update: कल्याण सिंह की हालत नाजुक, सांस लेने में हो रही दिक्कत | वनइंडिया हिंदी

    कल्याण सिंह को रक्त संक्रमण और सेप्सिस के उपचार के लिए डॉक्टर एंटीबॉयोटिक और एंटीफंगल दवाएं दे रहे हैं। फिलहाल कल्याण सिंह को हाई प्रेशन ऑक्सीजन के साथ नॉन इन्वेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद कल्याण सिंह को वेंटिलेशन पर रखा गया है और उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी दी जा रही है। कल्याण सिंह की देखरेख में कुल 11 वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात है और करीब से कल्याण सिंह के हर पैरामीटर पर नजर बनाए है। खुद लखनऊ के पीजीपीआई के डायरेक्टर आरके धीमान कल्याण सिंह का इलाज कर रहे हं, वह खुद भी जानेमाने हैपेटॉलिस्ट हैं।

    गौर करने वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कल्याण सिंह की तबीयत पर लगातार नजर बनाए हैं। उन्होंने कल्याण सिंह के परिजनों से फोन पर बात करके उनका हाल लिया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लगातार कल्याण सिंह की तबीयत का हाल ले रहे हैं। वह खुद रविवार को कल्याण सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

    https://hindi.oneindia.com/news/india/pm-narendra-modi-greetings-to-everyone-of-ashadhi-ekadashi-all-you-need-to-know-629502.html
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+