वन अधिकारी को अगवा कर जबरन पिलाई शराब, बनाया अश्लील वीडियो

नई दिल्ली। राजस्थान के भरतपुर में एक वन अधिकारी का अपरहरण कर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन में लिप्त लोगों ने इस वन अधिकारी का अपहरण करने के बाद उसकी बुरी तरह पिटाई की। ये लोग यहीं रूके, इन्होंने साजिश के तहत अधिकारी के पास एक महिला को अर्ध नग्न हालत में लिटा दिया और वीडियो बनाने लगे।

वन अधिकारी को किडनैप कर की पिटाई

वन अधिकारी को किडनैप कर की पिटाई

किडनैप करने वालों ने इसका एक वीडियो भी बनाया। जबकि उक्त महिला वन अधिकारी से लिपटकर सोती रही। इसके बाद, इन लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पूरा मामला खोह थाना क्षेत्र के अड़ावली गांव का है, जहां पहाड़ियों पर अवैध खनन का धंधा काफी समय से चल रहा है। अवैध खनन को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारि‍यों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।

बनाया अश्लील वीडियो

बनाया अश्लील वीडियो

लेकिन ये बात अवैध खनन में लिप्त लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने खनन पर पाबंदी को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। आरोप है कि अवैध खननकर्ताओं ने मौका देखकर एक दिन वन अधिकारी को गश्त के दौरान किडनैप कर लिया और उसको बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन लोगों ने वन अधिकारी को जबरन शराब पिलाई और उसके कपड़े उतरवाकर अपनी साथी महिला को अर्ध नग्न हालत में अधिकारी के पास लिटा दिया।

अधिकारी को बदनाम करने की थी साजिश

अधिकारी को बदनाम करने की थी साजिश

इसके बाद इन लोगों ने अधिकारी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर और अधिकारी को बदनाम करने की साजिश रची। उन्होंने प्लान बनाया था कि महिला की शिकायत के आधार पर जबरदस्ती करने का मामला अधिकारी के खिलाफ दर्ज कराया जा सके। पीड़ित अधिकारी का नाम शौकीन खान बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+