राजस्थान: रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी का निधन, मतदान टला

नई दिल्ली। राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया। वे 62 साल के थे। अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार चौधरी एनईबी में रहते थे। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से अलवर में उनका निधन हो गया। लक्ष्मण सिंह चौधरी के निधन के बाद रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

rajasthan elections: bsp candidate Lakshman Singh chaudhary from ramgarh seat, passes away due to heart attack

बसपा प्रत्याशी के आकस्मिक निधन के कारण राजस्थान में अब 200 की जगह 199 सीटों पर ही मतदान होंगे। लक्ष्मण सिंह चौधरी के निधन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट मंगवाई है जो चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। रामगढ़ सीट से फजरू खां के दो बार लगातार चुनाव हारने के बाद बसपा ने लक्ष्मण सिंह चौधरी को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था।

रामगढ़ में मतदान स्थगित

अलवर जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि ईसी नए उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने के लिए संबंधित पार्टी को 7 दिन का समय देगी और फिर मतदान की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। यहां मतदान स्थगित कर दिया गया है और चुनाव आयोग द्वारा नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

लक्ष्मण सिंह चौधरी के दो बेटे हैं- विजय सिंह और महेंद्र सिंह। चौधरी का गांव सूरजगढ़ लक्ष्मणगढ़ तहसील अंतर्गत आता है। बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद यहां होने वाले मतदान को लेकर अंतिम फैसला चुनाव आयोग करेगा। बता दें कि राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+