Rajasthan Assembly Election Results 2018: वसुंधरा राजे ने त्रिपुर सुंदरी मंदिर में मां से लिया जीत का आशीर्वाद

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आज पार्टियों की किस्मत का फैसला होना है। ऐसे में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भगवान से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंची।

Recommended Video

    Rajasthan Results 2018: Vasundhara ने जीत के लिए Tripura Sundari Temple में की पूजा | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आज पार्टियों की किस्मत का फैसला होना है। ऐसे में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भगवान से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंची। वसुंधरा राजे मंगलवार तड़के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के लिए निकली और पहुंच के मां से जीत का आशीर्वाद लिया।

    Vasundhara Raje

    राजस्थान के जयपुर में जहां विधानसभा चुनावों के नतीजों को लेकर हलचल है, वहीं प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह-सुबह मंदिर में दर्शन करने गईं। राजे तड़के सुबह मंदिर के दर्शन के लिए निकलीं और करीब 8 बजे मंदिर पहुंचकर मां से आशीर्वाद लिया। हर चुनावी परिणाम के दिन वसुंधरा राजे राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाती हैं।

    ये भी पढ़ें: Rajasthan Assembly Election Results 2018: कांग्रेस में जश्न की तैयारी, पार्टी ने दिया 200 KG लड्डू का ऑर्डर

    जयपुर से 560 किलोमीटर दूर इस मंदिर की काफी मान्यता है। त्रिपुर सुंदरी देवी को ऐश्वर्य और राजयोग की देवी कहा जाता है। शायद इसीलिए वसुंधरा राजे हर चुनावी परिणाम के दिन इस मंदिर में दर्शन करने जरूर जाती हैं। वसुंधरा राजे दो बार प्रदेश में मुख्यमंत्री की कमान संभाल चुकी हैं। 2003 से 2008 और 2013 से 2018 तक राजे सत्ता पर काबिज थी। अब तीसरी बार जनता उन्हें मुख्यमंत्री की सीट पर बैठाती है या नहीं, इसका खुलासा तो मतगणना के बाद ही साफ होगा।

    राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 7 दिसंबर को हुआ था। इस बार राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 LIVE: पांचों राज्यों की मतगणना के पल-पल के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+