Rajasthan Election results 2018: कांग्रेस में जश्न की तैयारी, पार्टी ने दिया 200 KG लड्डू का ऑर्डर

Recommended Video

    Results 2018 : Rajasthan Congress में जश्न, Party ने दिया 200 KG Laddu का Order | वनइंडिया हिंदी

    जयपुर। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। एक ओर जहां राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा अपनी सत्ता बनाए रखने की उम्मीद कर रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस को अपनी वापसी का भरोसा है और इसलिए परिणामों से पहले ही वो जश्न की तैयारी में जुट गई है।

    नतीजों के पहले ही कांग्रेस में जश्न की तैयारी

    नतीजों के पहले ही कांग्रेस में जश्न की तैयारी

    आपको जानकर हैरत होगी कि चुनाव परिणाम के एक दिन पहले ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से भारी मात्रा में मिठाई, पटाखे, अबीर और गुलाल के ऑर्डर दिए गए हैं., यही नहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से 200 किलो लड्डू के ऑर्डर दिए गए हैं, जबकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े-बड़े नेताओं के यहां आज ही 100 किलो लड्डू पहुंचा दिए गए हैं, पार्टी दफ्तर के बाहर आज सुबह से कार्यकर्ता और नेतागण एकत्र हो रहे हैं।

    कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पुलिस बल की तैनाती

    कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पुलिस बल की तैनाती

    राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने की आस देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी जयपुर में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी है, यहां पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं, सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों ही इस वक्त जयपुर में मौजूद हैं।

    अशोक गहलोत और सचिन पायलट

    अशोक गहलोत और सचिन पायलट

    दोनों नेता जयपुर में अपने-अपने निवास पर रहेंगे और 11:00 बजे तक रुझान आने के बाद ही बाहर निकलेंगे, बीजेपी में हालांकि कोई तैयारी नहीं की गई है लेकिन कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार सुबह हर साल की तरह बांसवाड़ा जिला के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन करने जाएंगी।

    एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत

    एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत

    मालूम हो कि आज आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए ज्यादातर एग्जिट पोल राजस्थान में कांग्रेस की वापसी करा रहे हैं। 'टाइम्स नाउ-सीएनएक्स' के पोल के हिसाब से कांग्रेस को 105, बीजेपी को 85, बीएसपी को 2 और अन्य को 7 सीटें मिल रही हैं। पोल ऑफ पोल्स की मानें तो कांग्रेस को 108, बीजेपी को 82 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+