राहुल गांधी की अध्यक्षता के मसले पर राजस्थान कांग्रेस का बड़ा कदम
नई दिल्ली- राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर अनिश्चितता का दौर अभी तक खत्म नहीं हो पाया है। उनके मान-मनौवल के लिए देशभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी तरह से प्रयासों में जुटे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है।
राहुल से राजस्थान कांग्रेस की गुजारिश
राजस्थान (Rajasthan) में इसबार कांग्रेस की 2014 के चुनावों की तरह ही बेहद शर्मनाक हार हुई है। यह तब हुआ है, जब 6 महीने पहले ही वहां कांग्रेस की सरकार बनी है। देशभर में पार्टी की पतली हालत देखने के बाद से कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने पद छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। लेकिन, बुधवार को राजस्थान कांग्रेस ने एक प्रस्ताव पास करके अपने नेता से उनके पद पर बने रहने की गुजारिश की है।

करारी हार के बाद पहली बैठक
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट (Sachin Pilot) और प्रदेश में पार्टी इंचार्ज अविनाश पांडे ने अपने नेता से न सिर्फ अध्यक्ष पद पर बने रहने को कहा है, बल्कि पार्टी को मौजूदा स्थिति से बाहर निकालने का भी आग्रह किया है। लोकसभा चुनाव के बाद यह प्रदेश कांग्रेस की पहली महत्वपूर्ण बैठक थी।

गहलोत से नाराजगी जता चुके हैं राहुल
गौरतलब है कि राहुल गांधी राहुल गांधी (Rahul Gandhi)ने जिस कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) की बैठक में अपने पद छोड़ने की पेशकश की थी, उसमें जानकारी के मुताबिक अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की थी। खबरों के मुताबिक राहुल की शिकायत ये है कि गहलोत ने सिर्फ अपने बेटे को चुनाव जिताने का प्रयास किया और पार्टी को भूल ही गए। जानकारी के मुताबिक इसी के चलते गहलोत ने जब दिल्ली आकर उनसे मुलाकात की कोशिश की थी, तो उन्हें इसमें भी सफलता नहीं मिली। इसी के बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी नाराज राहुल को शांत करने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications