अशोक गहलोत बोले- हमारे पास बहुमत, बहुत जल्द बुलाएंगे विधानसभा का सत्र
नई दिल्ली। राजस्थान में चल रही सियासी खींचतान के बीच गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पास बहुमत होने का दावा किया है। गहलोत ने गुरुवार को कहा कि उनके पास बहुमत है और बहुत जल्दी वो विधानसभा का सत्र बुलाकर इसे साबित भी कर देंगे ताकि किसी को कुछ कहने को बाकी ना रहे।
Recommended Video

कांग्रेस विधायक एकजुट
सत्र बुलाने के सवाल पर गहलोत ने कहा, विधानसभा का सत्र जल्दी ही बुलाया जाएगा होगा। कांग्रेस विधायक एकजुट हैं और हमारे साथ बहुमत है। सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि जो लोग कोर्ट में गए हैं, उन्होंने गलती की है। उनका सिर्फ इतना प्वाइंट है कि विधानसभा स्पीकर ने उनको जो नोटिस दिया है, वो सही है या नहीं, यहां उसका एंटी-डिफेक्शन बिल से कोई संबंध नहीं है। गहलोत ने ये भी कहा कि जो लोग हरियाणा में बंधक बना लिए गए हैं। उनमें से कई लोग जब आएंगे तो हमारे साथ वोट करेंगे और उसके अलावा भी पूरी मेजोरिटी है और उसी मेजोरिटी के आधार पर हम बहुमत साबित करके दिखाएंगे।

कल आना है हाईकोर्ट का फैसला
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस दौरान सीपी जोशी ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि उच्च न्यायालय को बर्खास्त डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित 19 असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों के खिलाफ 24 जुलाई तक अयोग्यता कार्यवाही करने से रोकने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। अशोक गहलोत खेमे का दावा है कि कम से कम 103 विधायक उनके पास है। इनमें कांग्रेस के 88 विधायक, बीटीपी और सीपीएम के 2 विधायक, आरएलडी के एक और 10 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।

पीएम को भी लिखी चिट्ठी
अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने पीएम से कहा है कि राजस्थान में होर्स ट्रेडिंग से सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है। इसको लेकर अशोक गहलोत ने कहा है कि मैंने पीएम मोदी के पत्र लिखा क्योंकि यह एक लोकतंत्र है, इसके अलावा कल को पीएम मोदी यह ना कह दें कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें पता होना चाहिए कि किस तरह के काम किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications