राजस्थान: वोटिंग के बीच भिड़े दो गुट, आगजनी और तोड़फोड़ से 30 मिनट रुका मतदान

नई दिल्ली। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान छिटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं। सीकर के फतेहपुर स्थित सुभाष स्कूल के पोलिंग बूथ पर दो गुटों में झड़प हो गई। इस झड़प के बाद दोनों गुटों के लोगों ने पोलिंग बूथ के बाहर खड़े कई वाहनों को आग लगा दी और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इस कारण पोलिंग बूथ पर करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

rajasthan: clash between two groups at polling booth at Subhash school in Sikars fatehpur

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उपद्रवियों को खदेड़ा, जिसके बाद इस पोलिंग बूथ पर वोटिंग फिर से शुरू हुई। हालांकि फतेहपुर के अलावा बाकी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है और वोटरों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबी-लंबी कतारें पोलिंग बूथ के बाहर दिखाई दे रही हैं। महिलाओं, बुजर्गों के अलावा युवाओं में भी वोटिंग को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है। राजस्थान में सुबह वोटिंग की रफ्तार धीमी रही थी लेकिन बाद में मतदाताओं की लंबी लाइन पोलिंग बूथों पर दिखाई देने लगी। दोपहर 3 बजे तक राजस्थान में 59.43 फीसदी मतदान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+