ऊफ्फ यह ठंड..दिल्ली से ज्यादा ठंडा निकला राजस्थान

जयपुर। आज सुबह से चारों ओर केवल खबर चल रही है कि कोहरे और शीतलहर की वजह से आज दिल्ली का अब तक का सबसे ठंडा दिन है लेकिन दिल्ली से ज्यादा सर्दी उसके पड़ोसी राज्य राजस्थान में हैं जहां इस समय पारा माइनस में पहुंच गया है। आपको जानकर हैरत होगी कि सीकर में पारा माइनस 0.5 डिग्री तो चूरू में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक जा पहुंचा है जिसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

घने कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। दिल्ली से राजस्थान आने वाली ट्रेनें अपने नियत समय से चार-पांच घंटे लेट चल रही हैं और कऱीब 20 से ज्यादा ट्रेनों को तो रद्द कर दिया गया है। यही हाल विमानों का भी है।

बढ़ती ठंड की वजह से राज्य में बीते चौबिस घंटों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकार की ओर से गरीबों के लिए रैनबसेरों का और अलाव की व्यवस्था की गई है लेकिन बढ़ती ठंड ने साधनों को भी कम कर दिया है। फिलहाल सरकार की ओर से आम जन लोगों से अपील की गई है कि वो ज्यादा से ज्यादा वक्त घरों में बिताये और बिना जरूरत के घर से बाहर ना निकलें और अगर निकलें तो अपने स्वास्थ्य सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके घरों से बाहर निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+