राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- जो कांग्रेस की नाकारा सरकार को लात मारना चाहता है, हम उसका स्वागत करते हैं
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जो कांग्रेस की नाकारा सरकार को लात मारना चाहता है हम उसका स्वागत करते हैं
नई दिल्ली। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांगेस पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपो पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी विधायक हमारे संपर्क में नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है, जो मोदी जी की नीतियों में विश्वास रखता है, जो कांग्रेस की नाकारा सरकार को लात मारना चाहता है हम उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले कई दिनों से राजस्थान में मुख्यमंत्री जी की पहल पर एक पॉलिटिकल ड्रामा चल रहा है, मामला राज्यसभा के चुनाव का है। पिछले कई दिनों में अनेक बार अनर्गल सी बातें एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति ने कहीं हैं।


वहीं बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला विशेष चार्टर्ड विमान से राजस्थान पहुंचे। कांग्रेस ने अपने 107 और 13 अन्य विधायकों को बचाने के लिए उन्हें जयपुर में दिल्ली रोड स्थित शिव विलास रिसोर्ट में रखा है। यहां किसी अनजान व्यक्ति के अंदर प्रवेश पर रोक लगाई गई है। इससे पहले कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था।

बता दें राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान में सियासी हलचल पिछले कई दिनों से शुरु हो चुकी हैं। दो दिन पहले राजस्थान कांग्रेस मुख्य सचेतक महेश जोशी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक को एक पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा हैं। हालांकि इस पत्र में किसी पार्टी का नाम नहीं लिखा गया हैं लेकिन पत्र में साफ जाहिर हो रहा है कि उनका इशारा भारतीय जनता पार्टी की ओर था। पत्र में उन्होंने लिखा " हमारे विधायकों और निर्दलीय विधायकों को लुभाने की कोशिश की जा रही है जो सरकार का समर्थन करते हैं, ताकि सरकार को अस्थिर किया जा सके। उन्हें प्रलोभन देकर राज्य की लोकतांत्रिक तौर से चुनी हुई जनसेना में पूर्णतया समर्पित सकरार को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications