विद्रोह का दौर जारी, एक और भाजपा नेता निर्दलीय लड़ेंगे

Rajasthan BJP leader to fight as independent candidate
जयपुर | वरिष्‍ठ नेता जसवंत सिंह के निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में लड़ने की घोषणा के बाद राजस्‍थान के एक अन्‍य नेता ने भी बागी सुर अपनाते हुए सीकर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। विधायक और जाट समुदाय के नेता सुभाष महरिया ने सीकर में आयोजित एक विशाल रैली में निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।

भाजपा ने वहां स्वामी सुमेधानंद को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से सुमेधानंद का महरिया के समर्थक विरोध कर रहे हैं। महरिया के एक समर्थक ने सीकर से फोन पर आईएएनएस को बताया, "अपने समर्थकों के साथ बातचीत करने के बाद महरिया ने स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला लिया है। वे 26 मार्च को नामांकन भर सकते हैं।"

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके महरिया ने कहा, "मैंने इस संसदीय क्षेत्र में 18 वर्षो तक काम किया है। लोग बाहरी प्रत्याशी को नहीं चाहते इसलिए उन्होंने मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है।" उन्होंने कहा, "लोग किसी स्वामी या धार्मिक गुरु को राजनीति में नहीं देखना चाहते।" सीकर जाट बहुल क्षेत्र है और कांग्रेस ने यहां से पी.सी. जाट को उतारा है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि जसवंत सिंह के निर्दलीय चुनाव में उतरने की घोषणा के बाद अरूण जेटली ने कहा था कि वरिष्‍ठ नेताओं को अब न सुनना भी सीखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+