Rajasthan Assembly Elections 2018: नतीजों से पहले ही कांग्रेस में जश्न की तैयारी, मंगाए गए पटाखे
Recommended Video

नई दिल्ली। पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम) में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने हैं। नतीजों से पहले ही कांग्रेस इतनी उत्साहित है कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी जीत के जश्न की पहले से तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि राजस्थान में जो शुरूआती रूझान आ रहे हैं उसमें कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। राजस्थान में कांग्रेस दफ्तर को झालरों से सजा दिया गया है। जयपुर कांग्रेस दफ्तर में अभी से पटाखों का इंतजाम कर लिया गया है।

इतना ही नहीं दिल्ली कांग्रेस ऑफिस में नेता जगदीश शर्मा ने भी पटाखे मंगवाए हैं। आपको बता दें कि राजस्थान कांग्रेस के महासचिव (संगठन) महेश शर्मा कहते हैं, 'वसुंधरा सरकार ने 13 दिसंबर 2013 को शपथ ली थी, हमने बीजेपी सरकार की विदाई के लिए 13 दिसंबर 2017 से ही काउंटडाउन शुरू कर दिया था।' वहीं मध्य प्रदेश में राज्य कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ को बतौर मुख्यमंत्री बधाई देते हुए पोस्टर तक लगवा दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications