ओपिनियन पोल: राजस्थान में BJP को मिल सकती हैं 200 में से इतनी सीटें, जानिए कांग्रेस का हाल

Rajasthan Assembly Election opinion poll: 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने जा रहे राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच खींचतान जारी है और हर खेमे से जीत के लंबे-लंबे दावे किए जा रहे हैं।

वहीं, इस बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर एक ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके नतीजों ने प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियों- भाजपा और कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी ओपिनियन पोल के मुताबिक, राजस्थान में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि 200 सीटों वाले राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा दोनों के खाते में 42-42 फीसदी वोट शेयर जा सकता है। इशारा साफ है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए इस सर्वे के नतीजे खुशी और टेंशन दोनों देने वाले हैं।

भाजपा और कांग्रेस के हिस्से में कितनी-कितनी सीटें
सीटों की अगर बात करें तो ओपिनियन पोल बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान विधानसभा चुनाव में 95 से 105 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 91 से 101 सीटें जा सकती हैं। अन्य दलों को 15 फीसदी वोट शेयर के साथ 3 से 6 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। आपको बता दें कि इस समय राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

क्षेत्रवार कहां भाजपा और कहां कांग्रेस मजबूत
ओपिनियन पोल में क्षेत्रवार भी आंकड़े जारी किए गए हैं। सर्वे के मुताबिक, धुबधार में में भाजपा को 27-29 और कांग्रेस को 28 से 30 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा मारवाड़ की अगर बात करें तो यहां भाजपा को कांग्रेस पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है और उसके हिस्से में 30 से 32 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस को यहां 27 से 29 सीटें मिलने का अनुमान है। मेवाड़ में दोनों में कांटे की टक्कर नजर आ रही है और भाजपा-कांग्रेस को 22-22 सीटें मिल सकती हैं।

हदोती क्षेत्र में भाजपा के खाते में 8 से 10 सीटें और कांग्रेस के हिस्से में 7 से 9 सीटें जा सकती हैं। वहीं सर्वे के नतीजे, शेखावटी क्षेत्र में भाजपा को 10 से 12 सीटें और कांग्रेस को 9 से 11 सीटें दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+