पति की हत्या कर लाश को बेड के अंदर छिपाकर ऊपर सोती रही पत्नी, ऐसे खुला भेद
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में एक सन्न कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को बेड (बिस्तर) में छिपा दिया। दो दिन तक घर में पड़े रहने के कारण शव से बदबू आने लगी तो घबरा कर पत्नी नीता ने शुक्रवार रात उसे जलाने की कोशिश की। लेकिन शव पूरी तरह जल नहीं पाया और सुबह अधजली लाश देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद अधजले शव को कब्जे में लेकर आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में मौत का कारण 'पति- पत्नी और वो' की वजह सामने आई है।

बता दें कि परिजनों द्वारा कुलदीप को 2 दिन घर पर नहीं आने के चलते 19 सितबंर को पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस कुलदीप की तलाश में परिजनों को साथ लेकर जुटी हुई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार रात मृतक की पत्नी ने चालाकी से अपने आप को बचाने की कोशिश करते हुए चूहे मारने का बहाना बनाकर घर में धूप जलाकर आग लगा दी। जिससे कुलदीप का शव आधा जल गया, आधे जले शव को ठिकाने लगाने के लिये आरोपिता ने शव को एक कपड़े में समेटकर बाहर जलाने ले गई, जिसमें उसने कुछ बच्चों को भी साथ ले लिया। तभी एक बच्चे को कुलदीप का सर नजर आया, जिससे वह डर कर मौके से भाग गया।
सहमे हुए बच्चे से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि कुलदीप की पत्नी ने उसको जलाकर मार दिया है। जिसकी जानकारी परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत ले लिया। हिरासत में आरोपिता ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। जिसके कारण 17 सितंबर की रात को दोनों में आपस में छीना-झपटी हो गई जिससे कुलदीप का सर कमरे में रखे हुए बेड से जा लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी ने बेड का बॉक्स खोलकर कुलदीप को उसमें छुपा दिया और ऊपर से रजाई डाल दी। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों एक दूसरे पर शक करते थे, जिसके चलते वो एक दूसरे का फोन भी खंगालते थे। कुलदीप की शादी 2013 में निशा के साथ हुई थी और उनके एक साढ़े चार साल का बेटा भी है।
-
Andhra Pradesh HC का बड़ा फैसला, मायके से मिली प्रॉपर्टी पर पति का हक नहीं, संपत्ति के मामले में क्या कहता है -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी?












Click it and Unblock the Notifications