रिकॉर्ड: 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी 'बाहुबली 2'

आपको जानकर हैरत होगी कि 1000 करोड़ की कमाई करने वाली 'बाहुबली 2' भारत की पहली फिल्म बन गई है।

नई दिल्ली। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' की कमाई बदस्तूर जारी है और आपको जानकर हैरत होगी कि 'बाहुबली 2' भारत की ऐसी पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ की कमाई कर ली है।इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करके दी है।

'बाहुबली 2' ने किया चमत्कार

'बाहुबली 2' ने किया चमत्कार

अपनी रिलीज के मात्र 9 दिनों के अंदर 'बाहुबली 2' ने ये चमत्कार किया है। ये कमाई देश और विदेश को मिलाकर है। बाहुबली 2' ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की तो वहीं विदेश में फिल्म ने लगभग 200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है । यही नहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये कमाई 1500 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।

माइलस्टोन फिल्म

माइलस्टोन फिल्म

इस फिल्म को करण जौहर ने माइलस्टोन फिल्म कहा है, उन्होंने फिल्न की कामयाबी पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया है। तो वहीं फिल्म के लीड एक्टर प्रभास ने अपने फेसबुक पेज पर अपने फैंस को फिल्म की सफलता और उनके प्यार के लिए थैंक्स बोलते हुए एक स्पेशल नोट लिखा है।

9000 स्क्रीन्स पर रिलीज

9000 स्क्रीन्स पर रिलीज

आपको बता दें कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और ये फिल्म मूल रूप से तेलुगू में बनी है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है, इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं।

Must Read

Must Read

'बाहुबली 2' के मुख्य कलाकारों अमरेंद्र बाहुबली और देवसेना की मुस्लिम वेशभूषा में एक फोटोशॉप की गई इमेज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बताया गया है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आइए जानते हैं क्या है इसका सच।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+