कौन थे Raja Raja Chola, भव्य मंदिर बनवाने के बाद भी उनके हिंदू होने पर क्यों उठे सवाल?
Raja Raja Chola चोल वंश के महान राजा थे। उनकी नौसेना काफी मजबूत थी, लेकिन कमल हासन ने उनके धर्म पर सवाल उठाए थे।
Raja Raja Chola भारत के महान राजाओं में से एक थे। जिन्होंने अपने पराक्रम से साम्राज्य का विस्तार तो किया ही, साथ ही सैकड़ों ऐतिहासिक मंदिर बनवाए, जो आज भी मजबूती के साथ खड़े हैं। हैरानी की बात ये है कि शानदार मंदिरों का निर्माण करवाने के बाद भी राजाराज चोल के धर्म पर बहस शुरू हो गई है।

दरअसल हाल ही में तमिल निर्देशक वेटरीमार ने ये बयान देकर लोगों को हैरान कर दिया कि राजाराज चोल हिंदू नहीं थे। उनके बयान का साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने समर्थन किया। इसके बाद से लोग गूगल पर राजाराज चोल का धर्म (Raja raja chola religion) सर्च कर रहे। उनके अलावा कमल हासन का भी धर्म सर्च किया जा रहा है।
क्या है इस राजवंश का इतिहास?
इतिहासकारों के मुताबिक कावेरी डेल्टा में मुट्टिरयार नाम से प्रसिद्ध एक छोटे से परिवार की सत्ता थी। शुरू में तो ये मुट्टिरयार पल्लव राजाओं के अधीन थे, लेकिन 849 ईस्वी में सरदार विजयालय ने मुट्टिरयारों को हरा कर डेल्टा पर अपना शासन शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने चोल वंश की नींव रखी। बाद में विजयालय ने तंजावूर (मौजूदा वक्त में तमिलनाडु का शहर) को बसाया और वहां पर निशुम्भसूदिनी देवी के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ।
मालदीव तक था चोल साम्राज्य
राजा विजयालय की तरह उनके वंशज भी पराक्रमी निकले, जिस वजह से चोल साम्राज्य बढ़ता चला गया। इतिहासकारों के मुताबिक 985-1014 तक चोल साम्राज्य का विस्तार श्रीलंका, ओडिशा और मालदीव था। इस साम्राज्य के राजाओं ने तमिल संस्कृति के साथ ऐसे मंदिर बनवाए, जो आज भी शान से खड़े हैं। उनकी वास्तुकल और मूर्तियां बहुत ज्यादा आकर्षक हैं, जिसमें बृहदेश्वर मंदिर, राजराजेश्वर मंदिर शामिल हैं। मंदिरों के अलावा राजा चोल की नौसेना भी काफी शक्तिशाली थी, जिसमें 12 हजार सैनिक थे। उसके दम पर ही उन्होंने मालदीव पर कब्जा किया था।

क्या कहा था कमल हासन ने?
वैसे मंदिर के प्रति राजा चोल की रुचि को देखते हुए ज्यादातर लोग उन्हें हिंदू मानते हैं, लेकिन कमल हासन की राय इस पर अलग है। उन्होंने कहा कि चोल वंश के शासन के वक्त हिंदू धर्म नाम की कोई चीज नहीं थी। उस वक्त वैष्णव, शैव थे। बाद में अंग्रेज आए और उन्होंने हिंदू शब्द को इजात किया।












Click it and Unblock the Notifications