राजा रघुवंशी का आखिरी Video, सोनम के साथ बेखौफ कर रहा था ट्रैकिंग, फोटोग्राफर बोले- सब कुछ नॉर्मल दिख रहा था

Raja Raghuvanshi Last Video: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या वाले दिन 23 मई का एक वीडियो सामने आया है। ये मौत से कुछ घंटे पहले राजा रघुवंशी का आखिरी वीडियो है। इस वीडियो में उनकी कातिल पत्नी सोनम रघुवंशी भी दिख रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जो पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता है।

हरियाणा के सोनीपत निवासी और पेशे से फोटोग्राफर देवेंद्र सिंह ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उनका दावा है कि यह वीडियो 23 मई की सुबह 9:45 बजे का है, जब वे मेघालय के फेमस डबल डेकर रूट ब्रिज (सोहरा) पर शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि वो भी उस दिन ट्रैक करने गए थे और अनजाने में सोनम और राजा उनके वीडियो में कैद हो गए हैं।

Raja Raghuvanshi Last Video

फोटोग्राफर देव सिंह ने राजा रघुवंशी के आखिरी वीडियो के बारे में क्या कहा?

फोटोग्राफर देव सिंह ने सोनम और राजा का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,

''मैं 23 मई 2025 को मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज गया था और वहां कुछ वीडियो रिकॉर्ड किए थे। कल जब मैं वो वीडियो दोबारा देख रहा था, तो मुझे इंदौर के उस कपल (राजा-सोनम) की रिकॉर्डिंग मिली। ये वीडियो सुबह करीब 9:45 बजे का है, जब हम नीचे की ओर जा रहे थे और वो कपल (राजा-सोनम) ऊपर की तरफ जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने नोंग्रियाट गांव में रात बिताई थी और सुबह वापस लौट रहे थे।''

फोटोग्राफर ने लिखा- सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी थी, जो शव के पास मिला था

फोटोग्राफर देव सिंह आगे लिखते हैं,

''मुझे लगता है कि यह उस कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग हो सकती है। सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो बाद में राजा के पास से मिली थी। मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस को पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में मदद करेगा। जब भी मैं इस वीडियो में राजा को देखता हूं, तो बहुत बुरा महसूस होता है। वह बिल्कुल सामान्य लग रहे थे, शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। मेरे पास एक और वीडियो भी है, जिसमें इंदौर के तीन और लोग दिखते हैं। ये लोग उस कपल से लगभग 20 मिनट पहले अपनी ट्रिप शुरू किए थे और पुलिस ने इन्हें पहचाना भी है। आप चाहें तो इस वीडियो को मेघालय पुलिस तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।''

राजा रघुवंशी के हत्या वाले दिन 23 मई 2025 को क्या-क्या हुआ, पढ़ें टाइमलाइन

🔸 सुबह 5:30 बजे

राजा और सोनम शिपारा होम स्टे से चेकआउट करते हैं। तीनों सुपारी किलर भी पास के होम स्टे से निकलते हैं।

🔸 सुबह 6:00 बजे

राजा और सोनम नोंग्रियाट की ओर चढ़ाई शुरू करते हैं। सोनम पीछे रुककर थकने का बहाना बनाती है और सुपारी किलर्स को मौके पर बुलाती है। जैसे ही वे मिलते हैं, राजा की उनसे दोस्ती हो जाती है।

🔸 सुबह 7:00 बजे

रास्ते में एक स्टॉल पर सोनम और राजा कॉफी पीते हैं। किलर्स भी वहीं आसपास मौजूद रहते हैं।

🔸 सुबह 10:00 बजे

राजा और सोनम 2,000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ चुके थे। एक गाइड ने उन्हें तीन अन्य लोगों के साथ देखा और पुलिस को बताया। सोनम पीछे चल रही थी।

🔸 दोपहर 12:00 बजे

राजा उन लड़कों (किलर्स) से दोस्तों की तरह बात करने लगता है। सोनम पीछे ही रही, जबकि किलर्स आगे बढ़ गए।

🔸 दोपहर 1:30 बजे

सोनम ने राजा को मारने का प्लान एक्टिवेट किया। उसने फोन पर किलर्स को बताया कि वे लोग ऊपर पहुंच चुके हैं और थक गए हैं।

🔸दोपहर 2:00 बजे

सोनम के इशारे पर विशाल ने राजा के सिर पर छोटी कुल्हाड़ी (दाव) से दो बार वार किया। वो इसे अपने जैकेट में छिपाकर लाया था। राजा तुरंत जमीन पर गिर गया। उसके सिर से खून बहने लगी थी।

🔸 दोपहर 2:30 बजे

तीनों किलर्स ने राजा की बॉडी को वॉटरफॉल के पास खाई में फेंक दिया। (इसके बाद 2 जून 2025 को राज का शव गहरी खाई में मिला।)

राजा रघुवंशी की शादी से लेकर हत्या तक की पूरी टाइमलाइन

🔶 1 अक्टूबर 2024
राजा और सोनम के परिवारों ने एक-दूसरे को बच्चों के रिश्ते के लिए जान-पहचान में लिखा।

🔶 14 मार्च 2025
राजा की मां होली का तोहफा लेकर सोनम के घर गईं। उसी दिन राजा भी सोनम से मिलने पहुंचा।

🔶 11 मई 2025
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई।

🔶 20 मई 2025
राजा और सोनम के हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ।

🔶 22 मई 2025
राजा-सोनम ने शिलॉन्ग से सागर सेन के साथ 4 दिन की एक्टिविटी पैकेज बुक किया। उसी शाम वे गाइड की मदद से मावलखेड गांव और फिर नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर पुल की तरफ गए।

🔶 23 मई 2025
गांव के मुखिया ने पुलिस को बताया कि गोल्डन पास से आगे तीन संदिग्ध लोग एक्टिवा पर जाते दिखे हैं।

🔶 24 मई 2025
गूगल टाइमलाइन से पता चला कि राजा का मोबाइल आखिरी बार वेईसोदोंग फॉल के पास एक्टिव था।

🔶 27 मई 2025
मेघालय गृह मंत्री को सीएम डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी और सीबीआई जांच की बात कही।

🔶 28 मई 2025
शिलॉन्ग में सांसद शंकर लालवानी ने पुलिस अफसरों से मुलाकात की।

🔶 29 मई 2025
तेज बारिश के कारण तलाशी अभियान रोकना पड़ा।

🔶 30 मई 2025
सुबह तलाशी दोबारा शुरू हुई, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला।

🔶 31 मई 2025
बारिश की वजह से फिर से तलाशी रोकनी पड़ी।

🔶 1 जून 2025
परिजनों ने ज्योतिष के कहने पर दोनों की कुंडली मिलवाई।

🔶 2 जून 2025
राजा का शव गहरी खाई में मिला।

🔶 3 जून 2025
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि राजा की हत्या कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से की गई थी।

🔶 4 जून 2025
राजा का शव इंदौर लाया गया।

🔶 5 जून 2025
शिलॉन्ग पुलिस को सागर सेन और सोनम की एक्टिविटी की सीसीटीवी फुटेज मिली।

🔶 6 जून 2025
पुलिस सोनम और राजा की तलाश में जुट गई।

🔶 7 जून 2025
राजा-सोनम के होटल के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की सिफारिश की।

🔶 8 जून 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की।

🔶 9 जून 2025
सोनम यूपी के जालौन स्थित रिश्तेदार के घर से पकड़ी गई।
मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम भी हत्या की साजिश में शामिल थी।

🔶 10 जून 2025
सोनम समेत पांचों आरोपी शिलॉन्ग पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय लाए गए।

🔶 11 जून 2025
शिलॉन्ग की अदालत में सभी आरोपियों को पेश किया गया। कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+