Raja Raghuvanshi Case: राजा केस में पुलिस ने बरामद किया हत्या में इस्तेमाल हुआ दूसरा हथियार
Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब तक की जांच में कुछ और नए तथ्य सामने आए हैं। मेघालय पुलिस फिलहाल इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि सोनम को आखिर राजा से ऐसी नफरत क्यों हो गई कि शादी तय होने के बाद से ही वह मर्डर की प्लानिंग करने लगी थी। शिलांग पुलिस की एक टीम अभी भी इंदौर में ही है और कई सवालों के जवाब तलाश रही है। जांच टीम सोनम के घर और फैक्ट्री भी गई है। आरोपी राज के परिवार और जिस कमरे में राजा की हत्या के बाद सोनम रुकी थी उसकी तलाशी ले चुकी है। पुलिस को एक रेस्टोरेंट का भी पता चला है जहां राज और सोनम अक्सर मिलते थे।
Raja Raghuvanshi Case: पुलिस ने बरामद किया दूसरा हथियार
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने एक और अहम सुराग जुटाया है। हत्याकांड में इस्तेमाल हुआ दूसरा हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया था और इसके लिए हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों को सोहरा लाई थी। इसी जगह पर झरने के पास राजा की हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्थानीय लोगों और मीडिया के जुटने की आशंका को देखते हुए भारी सुरक्षा तैनात की गई थी।

रेस्टोरेंट में रची गई थी मर्डर की साजिश
पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा के मर्डर की ज्यादातर साजिश सोनम और राज ने इंदौर के एक रेस्टोरेंट में की थी। दोनों अक्सर यहां मिलते थे और काफी समय साथ रहते थे। सोनम और राज की तस्वीरें मीडिया में आने के बाद रेस्टोरेंट मालिक ने भी इसकी पुष्टि की है कि दोनों यहां कई बार आए थे।
आरोपियों ने भी पूछताछ में बताया है कि 16 मई को उन सबकी मुलाकात रेस्टोरेंट में हुई थी और यहीं से सारी प्लानिंग की गई थी। जांच में पता चला है कि 16 को शादी के बाद की कुछ रस्में होनी थी इसलिए सोनम सीधे फोन से जुड़ी थी।
यह भी पढ़ें: Indore News: राजा रघुवंशी हनीमूनकांड में चौंकाने वाला खुलासा, सोनम ने शादी से एक महीने पहले रची थी ये साजिश
मेघालय पुलिस को अब तक नहीं मिले कई जवाब
मेघालय पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में कई अहम साक्ष्य जुटा लिए हैं, लेकिन अब भी बहुत सारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। पुलिस समझ नहीं पा रही है कि आखिर सोनम की राजा से कोई दुश्मनी भी नहीं थी फिर भी उसने मर्डर जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया। इसके अलावा, राजा के परिवार के सदस्य इस साजिश में सोनम की मां के शामिल होने के आरोप भी लगा रहे हैं। तंत्र-मंत्र और कुंडली दोष जैसे एंगल भी सामने आए हैं। पुलिस इस एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: 'राजा पर चाकू से हुए 3 वार, Sonam Raghuvanshi ने ही तोड़ा मोबाइल', सीन रीक्रिएशन में सामने आया डरावना सच












Click it and Unblock the Notifications