कौन है ये बिजनेसमैन? जो बनने वाला था सोनम रघुवंशी का दूल्हा, राजा हत्याकांड के बाद बोला-'शुक्र है मैं बच गया'
Sonam raghuvanshi case: मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कथित तौर पर सोनम रघुवंशी ने मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी है। सोमन रघुवंशी समेत उसके प्रेमी समेत पांच आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और पुलिस पूछताछ कर रही है। इस केस में हर दिन दिल दहला देने वाले खुलासे हो रहे हैं।
पति राजा रघुवंशी की हत्या की खौफनाक साजिश रचने वाली सोनम रघुवंशी का सच जानकर हर कोई जहां हैरान है, वहीं अब एक शख्स ऐसा सामने आया है जो कह रहा है कि 'शुक्र है भगवान का है कि मैं बच गया, नहीं तो राजा की जगह मैं होता।" इसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानिए आखिर कौन है ये शख्स और सोनम रघुवंशी से आखिर क्या है इसका नाता?

दरअसल ये शख्स मध्य प्रदेश के धार के बिजनेसमैन मयंक रघुवंशी सिहर हैं। इनकी सोनम रघुवंशी के साथ लगभग डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी लेकिन मयंक ने बड़ी वजह के चलते ये रिश्ता तोड़ दिया था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मयंक भगवान को शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उनकी जान बच गई नहीं तो अगर उन्होंने ये शादी कर ली होती तो राजा की जगह पर आज वो होते।
मयंक सोनम की चंद दिनों बाद शादी होनी थीं लेकिन..
धार के नानेवाड़ी के बिजनेसमैन हरीश रघुवंशी के बेटे मयंक रघुवंशी की शादी उनके मामा के जरिए तय हुई थी। न्यूज 9 की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के 25 गुण मिले और चंद दिनों बाद शादी होनी थीं लेकिन शादी की तारीख तय होनी थी तब ज्योतिषाचार्य ने कुछ ऐसी भविष्यवाणी की जिसे सुनकर मयंक के परिवार ने ये रिश्ता खत्म कर दिया था।
ज्योतिषी ने की भी ये भविष्यवाणी, डर कर तोड़ दी थी शादी
मयंक के परिवार ने खुलासा किया कि उनके ज्योतिषाचार्य ने सोनम रघुवंशी की कुंडली देखकर कहा था कि दोनों की शादी अधिक दिन नही होगी, कुछ अनहोनी हो सकती है। जिससे वरपक्ष यानी मयंक और उसके परिवार को इससे नुकसान होगा। ये रिश्ता मयंक को गंभीर स्थिति में डाल सकता है कुछ अनहोनी हो सकती है। जिसके बाद मयंक के परिवार ने डर कर रिश्ता तोड़ दिया।
राजा रघुवंशी की हत्या की खबर सुनकर दंग है परिवार
राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उसकी नई-नवेली दुल्हन द्वारा हत्या करवाए जाने की खबर सुनकर मयंक और उसका परिवार दंग रह गए थे। मयंक ने कहा शुक्र है मैं बच गया, नहीं तो राजा की जगह मैं होता। मुझ ज्योतिषी ने बचा लिया।
राजा रघुवंशी हत्याकांड टाइमलाइन, जानिए कब क्या हुआ
- 11 मई 2025 को इंदौर के ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन राजा रघुवंशी से सोनम रघुवंशी की शादी हुई।
- 20 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम हनीमून पर मेघालय के लिए रवाना हुए।
- 22 मई 2025 को नवविवाहित जोड़े ने सोहरा के मावलखेत गांव में डबल डेकर पुल के पास ट्रैकिंग की।
- 23 मई 2025 को दोनों से परिवार का फोन पर संपर्क टूट गया। उसी दिन सोहरा के पास उनका किराए पर लिया गया स्कूटर लावारिस पड़ा मिला।
- 02 जून 2025 को राजा का शव सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास गहरी खाई में पुलिस को मिला। पोस्टमार्ट में राजा रघुवंशी के सिर ओर पीठ पर धारदार हथियार से हमला
- 9 जून 2025 को सोनम रघुवंशी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ढाबे पर बरामद हुई उसने खुद पुलिस को बुलकार सरेंडर किया।
- 17 जून 2025 को मेघालय पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया और सोनम रधुवंशी इस हत्या में भूमिका की पुष्टि हुईं।












Click it and Unblock the Notifications