'मैं राज कुंद्रा नहीं हूं...', अब राज ठाकरे ने शिल्पा शेट्टी के पति पर ली चुटकी, देखें वायरल वीडियो
'मैं राज कुंद्रा नहीं हूं...', अब राज ठाकरे ने शिल्पा शेट्टी के पति पर ली चुटकी, देखें वायरल वीडियो
मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा, जब से पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए हैं, सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह के मीम्स बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा की कमाई को लेकर भी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम हर जगह पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा एक मजाक का पात्र बन गए हैं। राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी राज कुंद्रा पर तंज कसते हुए चुटकी ली है।

राज ठाकरे बोले- 'क्या मैं राज कुंद्रा हूं...'
सोशल मीडिया पर राज ठाकरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को राज कुंद्रा पर तंज करते हुए देखा गया है। इस वीडियो में राज ठाकरे अपने कार्यालय में फोटोग्राफरों से घिरे हुए दिखाई दे रहे है। इसी बीच मराठी में राज ठाकरे कहते हैं, ''क्या तुमने मेरे कान, नाक से लेकर मेरे बालों तक के सारे शॉट (फोटो) अच्छे से लिए है ना? मैं शॉट देने के मामले में राज कुंद्रा नहीं हूं। क्या मैं राज कुंद्रा हूं? नहीं ना।"

राज कुंद्रा पर क्या-क्या है आरोप
राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। मंगलवार (27 जुलाई) को राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में मुंबई की आर्थर रोड जेल में भेजा गया है।
राज कुंद्रा पर कई मॉडल को वेब सीरीज की पेशकश के बहाने पोर्नोग्राफी बनाने का लालच दिया गया है। इसके बाद वीडियो को हॉट हिट, न्यूफ्लिक्स और हॉटशॉट्स जैसे ऐप और प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया है। इस मामले में राज कुंद्रा समेत क्राइम ब्रांच ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें प्रमुख साजिशकर्ता राज कुंद्रा को बताया गया है।

राज कुंद्रा के 4 ऐप जुड़े थे पोर्नोग्राफी से
इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप के अलावा कम से कम 4 अन्य ऐप पोर्नोग्राफी से जुड़ा हुआ था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच (प्रॉपर्टी सेल) कथित पोर्न स्कैंडल मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि हॉटशॉट्स ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल प्ले स्टोर से हटाए जाने के बाद राज कुंद्रा एक और ऐप बॉलीफेम लॉन्च करने का प्लान बना रहे थे।
-
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications