राज कुंद्रा ने इस अभिनेता के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस
मुंबईः अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने अभिनेता सचिन जोशी और जोशी फर्म वाइकिंग वेंचर्स के सीएमओ अनीस के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत राज कुंद्रा को 'कॉनमैन' कहने के लिए की गई है।

राज कुंद्रा के वकील मधुकर दल्वी ने केस दर्ज होने के बाद कहा कि पिछले साल सचिन जोशी ने कहा था कि कुंद्रा ने पिछले साल भारतीय पोकर लीग को लॉन्च किया था। साथ ही जोशी ने इसमें भाग लेने की इच्छा भी व्यक्त की थी।
कहा जाता है कि सचिन जोशी ने गोवा किंग्स टीम की फ्रैंचाइज़ी हासिल करने की भी इच्छा व्यक्त की थी। सचिन जोशी के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि टीम फ्रेंचाइज समझौते की शर्तों के अनुसार, जोशी जीएसटी को छोड़कर 1 करोड़ रुपये देने के लिए सहमत हुए थे। पहले जोशी ने 50 लाख का चैक दिया और फिर दूसरा चैक 40 लाख का दिया, जो कैश नहीं हो सका।
चैक के कैश ना हो जाने के कारण भी उन्हें नोटिस दिया गया है। दूसरी ओर जोशी ने कुंद्रा पर ट्राइगिंग रेगिंग का आरोप लगाया है।
राज कुंद्रा ने आईपीसी धारा 500 (मानहानि के लिए सजा) और 34 के तहत शिकायत दायर की गई है। राज कुंद्रा के वकील ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, क्योंकि ये मामला कोर्ट में है।
अब इस मामले की सुनवाई 24 मार्च को होगी, वहीं सचिन जोशी के वकील का कहना है कि उन्हें इस मामले की शिकायत की कॉपी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें-सिंह ब्रदर्स ने बिना बोर्ड अप्रूवल के फोर्टिस हेल्थकेयर से निकाले 500 करोड़












Click it and Unblock the Notifications