सिंह ब्रदर्स ने बिना बोर्ड अप्रूवल के फोर्टिस हेल्थकेयर से निकाले 500 करोड़
नई दिल्ली। फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटरों मलविंदर मोहन सिंह और उनके भाई शिविंदर सिंह के कंपनी से बिना बोर्ड अप्रूवल के 500 करोड़ निकले जाने की बात सामने आई है। सिंह बंधुओं के एक साल पहले 7.8 करोड़ डॉलर निकालने का कंपनी की बैलेंस शीट में जिक्र है। इतनी बड़ी रकम को निकालने के लिए दोनों भाइयों ने कंपनी के बोर्ड से भी मंजूरी नहीं ली। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑडिटर डिलॉइट ने फोर्टिस के दूसरी तिमाही के नतीजों को सर्टिफाई करने से मना कर दिया है। फोर्टिस हेल्थकेयर में दोनों भाइयों का 34 फीसदी हिस्सा है। उनकी ये हिस्सेदारी बनी रहेगी।

दोनों भाईयों ने दिया इस्तीफा
दोनों भाईयों ने गुरुवार (8 फरवरी) को फोर्टिस हेल्थकेयर कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था। दोनों ने यह फैसला दिल्ली हाईकोर्ट के जापानी फार्मास्युटिकल कंपनी दाइची सैंक्यो को 3,500 करोड़ रुपये वसूलने की इजाजत मिलने के बाद लिया है। मलविंदर ने फोर्टिस हेल्थकेयर के एग्जिक्युटिव चेयरमैन के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। शिविंदर सिंह ने नॉन-एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है।

फोर्टिस हेल्थकेयर बोर्ड मामले पर 13 फरवरी को करेगा विचार
फोर्टिस हेल्थकेयर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मलविंदर मोहन सिंह और शिविंदर सिंह ने कंपनी के डायरेक्टरशिप से इस्तीफा दे दिया है। फोर्टिस हेल्थकेयर का बोर्ड इस मामले पर 13 फरवरी को विचार करेगा। सिंगापुर में एक ट्राइब्यूनल ने दाइची के पक्ष में एक आदेश दिया था। इसमें कहा गया था कि सिंह बंधुओं ने शेयरों की बिक्री करते वक्त यह जानकारी छिपाई कि भारतीय कंपनी यूएस फूड ऐंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के जांच का सामना कर रही है।

गलत डाटा दिखाकर बेची थी रेनबैक्सी
इस आदेश के बाद फार्मास्युटिकल कंपनी दाइची ने दिल्ली हाईकोर्ट से मलविंद और शिविंदर से 3500 करोड़ रुपये वसूलने की इजाजत मांगी थी। यह विवाद लगभग 10 साल पुराना है। साल 2008 में रैनबैक्सी के मालिक मलविंदर सिंह और शिविंदर सिंह थे और उन्होंने रेनबैक्सी को जापान की दाइची सैंक्यो के हाथों 19,804 करोड़ रुपए बेच दिया था। सिंह बंधुओं ने रैनबैक्सी को बेचते समय दाइची को गलत जानकारियां दी थी। रैनबैक्सी ने साल 2004 में अपनी दवाइयों को 40 देशों में भेजने के लिए गलत डेटा का इस्तेमाल किया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications