Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक, इमरान खान का बनाया फॉलोअर

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक,इमरान खान का बनाया फॉलोअर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक के टि्वटर हैंडल को कुछ शरारती तत्वों ने हैक कर लिया। ट्विटर अकाउंट हैक कर उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का फॉलोअर बताया गया।

 Raj Bhawan J&K: Guvs Twitter handle was hacked by mischievous elements

मामले की जानकारी मिलती ही इसकी शिकायत पुलिस से की गई। राज भवन के प्रवक्ता की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। राज भवन के प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। हैकर्स ने उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के टि्वटर हैंडल का फॉलोअर दिखाया। उन्होंने बताया कि जैसे ही इसकी जानकारी मिली फौरन अकाउंट में सुधार किया गया और इमरान खान के टि्वटर हैंडल को अन-फॉलो कर दिया गया। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार हैकर्स के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और उनका पता लगाने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस से शिकायत की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+