यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से राज बब्बर ने दिया इस्तीफा, ब्राह्मण चेहरा को मिल सकता है मौका
राज बब्बर ने कहा, 'मुझे एक विशेष काम देकर यहां भेजा गया था। मैं जितना काम कर सकता था, उतना काम किया
नई दिल्ली। यूपी कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। इस्तीफा स्वीकार होने तक वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कामकाज देखते रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा हो सकता है। हालांकि राहुल गांधी की ओर से युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने की बात कही जाती रही है। अब आगे प्रदेश का नेतृत्व किसके हाथ होगा यह फैसला तो कांग्रेस हाईकमान करेगा।

राज बब्बर ने कहा, 'मुझे एक विशेष काम देकर यहां भेजा गया था। मैं जितना काम कर सकता था, उतना काम किया। कुछ अच्छा हुआ होगा कुछ खराब भी हुआ होगा। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता यह आकलन लीडरशिप करेगी। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस अधिवेशन के बाद अब मुझे लगता है कि 2019 को देखते हुए सभी की भूमिका बदलनी चाहिए। किसकी क्या भूमिका होगी यह लीडरशिप को तय करना है।
कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में बदलाव का यह संकेत नए अभियान की ओर बढ़ने का संकेत देता है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरा या नई पीढ़ी से होने की उम्मीद है।। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। यहां यह भी चर्चा है कि एक अध्यक्ष और चार उपाध्यक्षों की तैनाती एक साथ कांग्रेस करेगी। चारों उपाध्यक्षों को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभार दिया जाएगा। आपको बता दें कि कांग्रेस महाअधिवेशन में अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण से प्रेरित होकर गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि संकेतों के मुताबिक यदि युवा पीढ़ी को नेतृत्व देने वाली बात में दम नजर आती हो तो नाम और सीमित हो जाएंगे।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications