Jharkhand Election Result: मायावती की उम्मीदों को लगा झटका, इन दो सीटों पर कांग्रेस दे रही कड़ी चुनौती
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार को वोटों की गिनती हो रही है।शुरुआती रुझानों में जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस महागठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वहीं, राज्य में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन कर उभारा है। झारखंड विधानसभा चुनाम में मायावती की बहुजन समाज पार्टी को भी 10 बजे तक दो सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी लेकिन वह फिर से पीछे हो गई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमों मायावती ने सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा था। शुरुआती रुझानों में बसपा के दो प्रत्याशियों को जीत मिलती दिखाई दे रही थी। हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार शेर अली आगे चल रहे थे तो वहीं विश्रामपुर विधानसभा सीट से राजेश मेहता आगे चल रहे थे। बता दें कि हुसैनाबाद सीट से शेर अली के सामने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह से कड़ी चुनौती मिल रही है। बसपा प्रत्याशी राजेश मेहता के विश्रामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अंजु सिंह और बीजेपी के रामचंद्र चंद्रवंशी कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
गौरतलब है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में वोटिंग पूरी हुई, 20 दिसंबर को हुए आखिरी चरण के मतदान में जनता ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। राज्य में बीजेपी ने इस बार 65 पार का दावा किया था लेकिन शुरुआती रुझानों में दुनिया की सबसे बड़े राजनीतिक दल को झटका लगा है। वहीं राज्य निर्माण के बाद पहली बार कांग्रेस के सत्ता में आने के आसार नजर आ रहे हैं। प्रदेश में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: सोशल मस्ती: जब संजय राउत बोले, झारखंड में बनेगा शिवसेना का सीएम












Click it and Unblock the Notifications