नेपाल में तूफान से भारी तबाही: अब तक 27 की मौत, घायलों की संख्या 400 के पार

नई दिल्ली। नेपाल में रविवार को हुई बारिश और भयंकर तूफान में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है जबकी 400 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये तूफान नेपाल के दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में शाम के समय आया, जिसने भारी तबाही मचाई है। इन जिलों में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ नेपाल आर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

rainstorms in Nepal, several dead and more than 400 injured

नेपाल आर्मी के प्रवक्ता यम प्रसाद ढकाल से बताया कि आपात स्थिति में तैनाती के लिए 2 एमआई 17 हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाई मोड में रखा गया है। प्रभावित इलाकों में 100 से अधिक सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है, राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तूफान ने इन इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है, यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राजधानी काठमांडू के दक्षिण में लगभग 120 किलोमीटर दूरी पर बारा जिले के कई इलाकों में तूफान ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। जबकि कुछ इलाकों में खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें भी आ रही हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, परसा में तूफान के कारण हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। इन इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं, इस तूफान में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोगों को प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन और आर्मी बचाव कार्य में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+