दिल्ली में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार, और गिर सकता है पारा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसकी वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। बुधवार को भी आसमान में बादलों छाए रहे थे, जबकि गुरुवार को भी आसमान में बादल छाए हैं तो साथ में कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली एनसीआर में बादल और ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

Rains May Greet Delhi ncr again, Weather Forecast in next 24 hours

पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बना जारी है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में भी पारा 5 डिग्री के आसपास चल रहा है। बुधवार को दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ गई, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। इससे पहले रविवार को भी पारा 5.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते सात सालों में 30 जनवरी को इतना कम तापमान नहीं रहा। बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिल्ली में बादल छाए हैं और बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

सर्दी के चलते हर दिन रैन बसेरों में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाहर से कामकाज के लिए आने वाले लोग जो कि बेघर है वे रैन बसेरों में आकर रह रहे हैं। जगह जगह अलाव जलाकर भी लोग खुद को राहत दे रहे हैं। कोहरे के कारण यातायात पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 10 ट्रेन देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

जबकि दिल्ली के आसपास के राज्योंं उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, यूपी में भी बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है जिसके वजह से पारा और भी लुढ़क सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+