दिल्ली-में हुई बारिश, राजस्थान में पड़े ओले, इन जगहों पर आज आंधी-बारिश की आंशका, रहें सतर्क

नई दिल्ली। सोमवार शाम राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, शाम को शुरु हुई बारिश कई घंटों तक जारी रही तो कई हिस्सों में धूल भरी आंधी भी आई, इस बारिश की वजह से मंगलवार को भी दिल्ली एनसीआर का मौसम प्रभावित हुआ है और तापमान में कमी आई है। बारिश होने से पहले उच्चतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था।

राजस्थान में आंधी-बारिश ओलों का मौसम

राजस्थान में आंधी-बारिश ओलों का मौसम

बिहार की राजधानी पटना और राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, हालांकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है तो वहीं राजस्थान में में लगातार तीसरे दिन सोमवार को आंधी-बारिश ओलों का मौसम रहा। इससे जयपुर सहित कई शहरों में दिन का पारा एकसाथ 10 डिग्री तक लुढ़क गया और गर्मी से राहत मिली।

आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ेगा

आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ेगा

वैसे मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी और बिहार में आने वाले दिनों में लू का प्रकोप बढ़ने वाला है तो वहीं विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय हो चुका है। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चलेगी और गर्जन वाले बादल भी बनेंगे, इन सारी बातों का प्रभाव सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर पर पड़ने वाला है, विभाग का कहना है कि दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे 14 और 15 मई को राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, इससे संबंधित इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड में भी बिगड़ेगा मौसम

उत्तराखंड में अगले तीन दिन ज्यादातर जगह बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में 16 मई तक मौसम खराब रह सकता है।

बेंगलुरु में हो सकती है भारी बारिश

बेंगलुरु में हो सकती है भारी बारिश

तो वहीं कर्नाटक , केरल, महाराष्ट्र और विदर्भ में भी आज भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने कहा है कि आज बेंगलुरु में भारी बारिश और बिजली चमक सकती है तो मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, विदर्भ, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुद्दुचेरि के कुछ इलाकों में भीषण लू चलने के आसार हैं तो शाम तक कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+