बढ़ते प्रदूषण के बीच कब होगी दिल्ली में बारिश, मौसम विभाग ने बताई तारीख

दिल्ली में छाए स्मॉग के बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण के चलते लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर हैं। हवाओं की रफ्तार कम होने के बाद से दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्तर में पहुंच चुकी है। गुरुवार को सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 317 दर्ज किया गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में 11 और 12 दिसंबर को बारिश होने की संभावना बन रही है, जिससे हवा की क्वालिटी में सुधार होगा।

Recommended Video

    Weather Update : उत्तर भारत में कोहरे का कहर,Delhi में बारिश की आशंका,बढ़ेगी ठंड | वनइंडिया हिंदी
    3-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

    3-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

    भारतीय मौसम विभाग के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए बताया, '11 और 12 दिसंबर को दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह है कि अगले दो दिनों में पश्चिमि विक्षोभ हिमालय के ऊपर से होकर गुजरेगा। हिमालय के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ गुरजरे के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।'

    पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

    पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड

    कुलदीप श्रीवास्तव ने आगे बताया, '14 दिसंबर से दिल्ली का तापमान एक बार फिर गिरना शुरू होगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की तरफ से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली के मौसम में ठंडक बढ़ाएंगी। इन तीनों राज्यों में फिलहाल हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में शीत लहर जैसे हालात बन सकते हैं।'

    दिसंबर की शुरुआत में क्यों बढ़ा दिल्ली का तापमान

    दिसंबर की शुरुआत में क्यों बढ़ा दिल्ली का तापमान

    गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में नवंबर के महीने में भी तापमान सामान्य से कम रहा था। इस बारे में कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, 'नवंबर के दूसरे हफ्ते में दिल्ली का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गया, लेकिन इसके बाद अचानक तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। दरअसल नवंबर के आखिरी हफ्तों और दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली एनसीआर के ऊपर से कुछ पश्चिमि विक्षोभ होकर गुजरे, जिससे तापमान में इजाफा हुआ। इसके अलावा हवाओं की दिशा में लगातार हो रहे बदलाव के चलते भी दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+