Himachal Rain Video: हिमाचल में बारिश का तांडव! सतलुज और ब्यास नदी में बहे पुल, मनाली लेह- हाईवे बंद
मौसम विभाग ने आगले दो दिन तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में हिमाचल से नदी का पुल टूटने का एक वीडियो सामने आया है। ये पुल इलाके को मंडी बाजार और बाईपास से जोड़ता था।
Himachal Rain Video: हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से अब खतरा बढ़ गया है। ब्यास नदी का बहाव काफी तेज है। रविवार ओट और बंजार का संपर्क टूट गया। इसके अलावा अचानक आई बाढ़ के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग टेलिंग नाला, पागल नाला, बिलिंग नाला पर अवरुद्ध हो चुका है। जबकि भूस्खलन के कारण दारचा से बारालाचा टॉप और शिंकुला टॉप बंद है। पर्यटकों ऐसे जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई है। वहीं रविवार को ब्यास के तेज बहाव में टूटे पुल से इलाके में लोगों के आवागम की समस्या गई है।
हिमाचल प्रदेश में व्यास नदी पर जो पुल बहा वो करीब 40 साल पुराना था। दरअसल, देश के राज्यों में तेज बारिश हो रही। जिसके नदियां उफान पर हैं। ऐसे में हिमाचल के मंडी में बंजार औट बाईपास को औट से जोड़ने वाला 40 साल पुराना पुल व्यास नदी के उफान में बह गया। इसका वीडियो भी सामने आया।

रविवार (09 जुलाई) ब्यास नदी के तेज बहाव में पुल में चंद सेकेंड में बह गया। घटना का वीडियो में सामने आया। ये पुल मंडी में बंजार और बाईपास को औट से जोड़ता था। बता दें कि ब्यास नदी की जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ऐसे में नदी के आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। मंडी इलाके में खतरा बढ़ गया है। पंचवक्त्र मंदिर पानी में डूब चुका है। वहीं शिमला में सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण चाबा ब्रिज बह गया।
#WATCH | A bridge connecting Aut-Banjar washed away as Beas river flows ferociously in Mandi district of Himachal Pradesh
(Video confirmed by police) pic.twitter.com/q9S8WSu96Z
— ANI (@ANI) July 9, 2023












Click it and Unblock the Notifications