दिल्ली-NCR में मौसम का बदला मिजाज, बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर और यूपी के कई इलाकों में गुरुवार को ठंडी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके चलते एक बार फिर से मौसम सर्द हो गया। बिजली कड़कने की तेज आवाज के साथ कई इलाकों में बारिश की तेज बौछारें पड़ीं । शुक्रवार और शनिवार को राजधानी समेत आस-पास छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की बारिश की संभावना है। विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

25 तक बारिश के आसार

25 तक बारिश के आसार

मौसम के विशेषज्ञ अनुमान जताते हैं कि 20 से 25 फरवरी तक रोज, कहीं ना कहीं बारिश हो सकती है। इसकी चपेट में कई राज्‍य आएंगे। 21, 22, 23, 24 और 25 फरवरी तक क्रम से कहीं तेज आंधी चलेगी, कहीं तेज बारिश होगी, कहीं बिजली चमकेगी तो कहीं हल्‍की बारिश होगी। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में बारिश 20 फरवरी की रात से शुरू होगी और 21 फरवरी तक जारी रहेगी। हालांकि, 22 फरवरी तक सिस्टम आगे निकल जाएगा और मौसम एक बार फिर से साफ होने लगेगा।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

उत्‍तर प्रदेश में भी कई शहरों में बारिश हो सकती है। यहां 21 फरवरी को बरैली, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपूर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में बारिश की संभावना है। वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार हैं। जिसके चलते मैदानी इलाकों में सर्दी फिर लौट सकती है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 22 फरवरी से में कुछ स्थानों पर बारिश शुरू होगी। यह क्रम 25 फरवरी तक जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार झारखंड भी इससे प्रभावित होगा।

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के आसार

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के आसार

असम और अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में मौसम का असर ज्‍यादा देखा जा सकता है। इन राज्‍यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। उधर, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तरी राजस्थान से उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश तक 22 फरवरी को एक ट्रफ रेखा बनेगी। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी आर्द्र हवाएं मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों पर पहुँचेंगी, जिससे इन भागों में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। अनुमान है कि 22 फरवरी से ही पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल बढ़ जाएंगे, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ जाएगा और दिन के तापमान में कुछ गिरावट आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+