इंतजार खत्म, अगले 24-36 घंटों के भीतर इन दो राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Rain Alert: अगले 24-36 घंटों के भीतर इन दो राज्यों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। देरी से सक्रिय हुए मॉनसून ने अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई राज्यों में इन दिनों मॉनसून की झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां बारिश कहर बनकर टूट रही है। महाराष्ट्र के मुंबई, गुजरात और उत्तराखंड में बारिश ने कोहराम मचाया हुआ है। बारिश के बाद आई बाढ़ से नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम में हालात बेकाबू हो रहे हैं और राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना बुलाई गई है। इसके विपरीत देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर और इससे सटे पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी तक बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटों के भीतर देश के दो बड़े राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन दो राज्यों के लिए अलर्ट

इन दो राज्यों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, अगले 24 से 36 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पूर्व यूपी के इलाकों में भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 से 36 घंटों के भीतर ही बिहार के भी कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश के कारण बिहार की तलहटी में बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते हैं।

दिल्ली में कब होगी बारिश

दिल्ली में कब होगी बारिश

दूसरी तरह, पहले ही देरी से पहुंचे मॉनसून की बारिश को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लोगों का इंतजार और लंबा हो गया है। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में हालांकि बादल छाए हुए हैं, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बारिश की कमी के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को धूल और प्रदूषण से भी जूझना पड़ रहा है। देश की राजधानी समेत इस पूरे इलाके में धूल की एक चादर सी छाई हुई है। लोग टकटकी लगाकर आसमान की तरफ देख रहे हैं लेकिन बारिश अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही। दिल्ली एनसीआर में छाए धूल के प्रदूषण के बीच मौसम विभाग का कहना है कि इस क्षेत्र में फिलहाल शुष्क मौसम जारी रहेगा और अभी बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई की रात दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की उम्मीद है।

बारिश से यूपी के कई जिलों में भारी नुकसान

बारिश से यूपी के कई जिलों में भारी नुकसान

आपको बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से पिछले तीन दिनों के भीतर 15 लोगों की जान जा चुकी है। 9 जुलाई से 12 जुलाई के बीच प्रदेश के 14 जिलों में 133 इमारतों को नुकसान हुआ है और करीब 23 मवेशियों की मौत की भी खबर है। बारिश के चलते उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें उन्नाव, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, बाराबंकी, हरदोई, खीरी, गोरखपुर, कानपुर, पीलीभीत, सोनभद्र, चंदौली, फिरोजाबाद, मऊ और सुल्तानपुर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है।

अगले 2-3 दिन हिमाचल, उत्तराखंड में अच्छी बारिश

अगले 2-3 दिन हिमाचल, उत्तराखंड में अच्छी बारिश

इसके साथ-साथ मौसम विभाग ने उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून की अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, शिमला, नाहन और सोलन में झमाझम बारिश के आसार हैं। इसी तरह उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश और पंतनगर में अगले 2-3 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+