ट्रेन का अर्जेंट सफर महंगा, जल्द बढ़ेंगे तत्काल टिकट के दाम

नई दिल्ली (विवेक शुक्ल)। रेल से सफर करने वालों को जोर का झटका है। खबर है कि रेल विभाग जल्द ही तत्काल टिकट महंगी कर देगा। जाहिर है कि रेलवे अपने बढ़े हुए खर्चों को कम करने के लइ इस तरह के कदम उठा रहा है। पर इससे यात्रियों की तो जेब खाली होगी ही। जानकारी के अनुसार, रेलवे ने तत्काल कोटे के 50 फीसदी टिकटों पर प्रीमियम चार्ज लगा दिया है। रेलवे के इस कदम के संबंध में कोई अधिकारी बात करने को उपलब्ध नहीं हुआ।

Train

प्रीमियम चार्ज

जानकारी मिली है कि आगे भी टिकटों पर प्रीमियम चार्ज लगाया जाएगा। इन 50 फीसदी टिकटों को प्रीमियम तत्काल टिकट के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले 2013-14 के रेल बजट के तुरंत बाद तत्काल शुल्क में परिवर्तन किये गये थे।

तत्काल टिकट के वर्तमान चार्ज इस प्रकार है-

श्रेणी न्यूनतम तत्काल शुल्क (रु.) अध‍िकतम तत्काल शुल्क (रु.)
द्व‍ितीय चेयर कार 10.00 15.00
स्लीपर 90.00 175.00
एसी चेयर कार 100.00 200.00
एसी 3 टियर 250.00 350.00
एसी 2 टियर 300.00 400.00
एक्ज‍िक्यूटिव 300.00 400.00
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+