CAA Protest: रेलवे को 88 करोड़ का नुकसान, उपद्रवियों के खिलाफ चुन चुनकर दर्ज कराएगी केस

नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में जारी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकार द्वारा लगातार शांति की अपील की जा रही है लकिन फिर भी पिछले पांच दिन से देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं। हिंसक प्रदर्शनों से पब्‍लिक प्रॉपर्टी को भारी नुकसान पहुंच रहा है। भारतीय रेलवे की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक ट्रेनों में आगजनी से कुल 88 करोड़ का नुकसान हुआ है।

CAA Protest: रेलवे को 88 करोड़ का नुकसान, उपद्रवियों के खिलाफ चुन चुनकर दर्ज कराएगी केस

सूत्रों के मुताबिक पूर्वी रेलवे जोन में 72 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में 13 करोड़ रुपये की संपत्ति और नॉर्थईस्ट फ्रंटियर जोन में 3 करोड़ रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। आंलोदन के नाम पर नुकसान के मामले में साउथ-इस्टर्न रेलवे का खड़कपुर इलाका है। जबकि नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे के असम के इलाकों में भी कई जगहों पर उपद्रवियों ने रेलवे प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया है।

उपद्रवियों की पहचान कर मुकदमा दर्ज कराएगी रेलवे

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मीडिया में आए फोटो और वीडियो, रेलवे के पास मौजूद सबूतों के आधार पर उपद्रवियों को नामजद अभियुक्त बनाया जाएगा। रेलवे का मानना है कि ऐसे मामलों में अज्ञात लोगों के खिलाफ़ केस होने से केस कमजोर हो जाता है।

इसलिए रेलवे अपने खुफिया तंत्र से वीडियो, सीसीटीवी और तस्वीरों से उपद्रवियों की पहचान कर हर एक व्यक्ति के खिलाफ केस करने जा रहा है। यह नहीं प्रॉपर्टी के नुकसान के मामले में भी एक-एक उपद्रवी की पहचान कर उनके ख़िलाफ़ वसूली के लिए केस किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+