रेलवे 20000 कोच को बनाएगा आइसोलेशन वार्ड, तीन लाख से ज्यादा बेड की होगी सुविधा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेल में करीब सवा तीन लाख बेड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ट्रेन के 20,000 डिब्बों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने अपनी जोनल इकाइयों के महाप्रबंधकों को एक पत्र में कहा है कि शुरुआत में 5,000 कोच को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत होगी। इसके लिए उनसे तैयारियां करने को कहा गया है।

Indian Railways modify 20000 coaches into isolation coaches can accommodate up to 3 lakh beds

रेलवे 20000 डिब्बों को क्वारंटाइन डिब्बों में बदल रहा है। पांच जोनल रेलवे कोच सह पृथक वार्ड के लिए प्रारूप पहले ही तैयार कर चुके हैं। शुरूआत में पांच हजार डिब्बों को आइसोलेशन कोच बनाया जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा कि 20 हजार कोच के आइसोलेशन वार्ड बनने से तकरीबन 3.2 लाख लोगों को क्वारंटाइन में रखा जा सकता है। इन डिब्बों में आइसोलेशन के लिये सभी आवश्यक सुविधायें मौजूद है। ऐसा अंदेशा है कि आने वाले वक्त में अस्पतालों में जगह कम पड़ सकती है।

कोरोना वायरस महामारी की चपेट में देशभर में अब तक 1251 लोग आ चुके हैं। इनमें 1117 एक्टिव केस हैं, जबकि 32 लोगों की जान जा चुकी है। 102 लोग डिस्चार्ज भी हो गए हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 25 मार्च से 21 दिनों तक लॉकडाउन लगाया गया है। आज लॉकडाउन का सातवां दिन है।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या आठ लाख पर पहुंच चुकी है। 38,720 लोग दुनिया में इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में इससे मरने वालों की संख्या 3173 हो चुकी है। चीन में इससे मरने वालों की कुल संख्या 3,305 है। इटली में 11,591 लोगों की मौत हुई है। स्पेन में 8190, इरान में 2900 और फ्रांस में 3014 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+