त्योहारी सीजन में रेलवे की विशेष तैयारी, चलाईं 1700 स्पेशल ट्रेनें, जानिए क्या हैं खास प्रबंध

त्योहारी सीजन के चलते यूपी और बिहार की सभी उपलब्ध ट्रेनों में सीटों की संख्या फुल हो चुकी है। ऐसे में रेवले ने बड़ा कदम उठाया है। छठ महापर्व के देखते हुए अब 1700 स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए रेलवे ने टिकट विंडों की संख्या बढ़ाने के अलावा रेलवे स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की है।

छठ पर्व से पहले रेलवे ने यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाई है। अब 1700 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिनके जरिए 2.6 मिलियन बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं। भारतीय रेलवे ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों को फुट-ओवर ब्रिज पर तैनात किया गया है।

Railways made special arrangements

रेलवे ने त्योहारी सीज़न में 2.6 मिलियन बर्थ उपलब्ध कराए गए हैं। रेलवे ने कहा, "सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की विस्तृत व्यवस्था की गई है। त्योहारों को मनाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है है। ऐसे में भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया गया है।"

रेलवे ने की कौन- कौन से व्यवस्थाएं

  • भारत में लगभग 1700 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
  • मध्य रेल 515 त्योहार विशेष ट्रेन सेवाएं चला रहा है।
  • भारतीय रेलवे ने इस त्योहारी सीजन में 26 लाख बर्थ उपलब्ध कराई हैं, जो एक रिकॉर्ड संख्या है।
  • मध्य रेलवे त्योहारी ट्रेनों के जरिए लगभग 7.50 लाख अतिरिक्त यात्रियों को ले जा रहा है।
  • सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण की विस्तृत व्यवस्था की गई है।
  • भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए इन स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। सीएसएमटी, एलटीटी, पुणे आदि प्रमुख स्टेशनों पर नजर रखने की प्रबंध किए गए हैं।
  • भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की फुट-ओवर ब्रिज पर तैनाती की गई है।
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों की निगरानी के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष को अलर्ट पर रखा गया है।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बुकिंग विंडो खोली गई हैं। यूपी और बिहार के सभी रेवले स्टेशनों पर ऐसी ही व्यवस्था की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+