मुसाफिरों के लिए महंगा होगा सफर, 7 अक्टूबर से बढ़ेगा रेल किराया

सरकार के इस फैसले के बाद से ट्रेन से यात्रा करने के लिए आपकों अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी होगी। भारतीय रेलवे यात्री किराए में 2 से 3 फीसदी तक बढ़ोतरी करने वाली है। रेल मंत्रायल ने रेल किरायों में फ्यूल एडजस्टमेंट कंपोनेंट जोड़ने का फैसला किया है। यानि अब डीजल के दाम बढ़ने-घटने का सीधा असर आपके रेल किराए पर होगा। इससे पहले रेल बजट में माल भाड़े के साथ फ्यूल सरचार्ज को जोड़ा गया था और अब फ्यूल एडजस्टमेंट कंपोनेंट।
किराया बढ़ोतरी को लेकर रेल मंत्रायल ने दलील ली है कि डीजल की बढ़ती कीमतों, कर्मचारियों के वेतन और बोनस भुगतान के दबाव में उन्हें किराया बढ़ोतरी का फैसला करना पड़ा है। गौरतलब है कि उच्च श्रेणी के टिकटों में इसी महीने से पांच से दस फीसदी तक बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव रेलवे ने किया है। खास बात ये कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनावों के मद्देनजर केंद्र सरकार के लिए ये फैसला आसान नहीं है। सरकार आम जनता को प्रभावित करने वाले निर्णयों को लेने से पहले फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications