सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए जाएंगे कम से कम 10 POS मशीन
नई दिल्ली। रेलवे ने सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में न्यूनतम 10 पीओएस मशीन लगाने का प्रस्ताव दिया है। रेलवे ने तत्काल प्रभाव से प्रत्येक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कम से कम 10 पीओएस मशीन लगाने और उनके संचालन को सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

आईआरसीटीसी ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में तुरंत पीओएस मशीनों को लगाने का निर्देश दिया है। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में पीओसएस मशीन लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। ऐसा होने से यात्री ट्रेन में सफर के दौरान के दौरान डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे। रेलगाड़ियों में चलने वाले वेंडर पीओएस मशीनें के साथ चलेंगे।
जिसकी मदद से आप आसानी से सफर के दौरान भी कार्ड पेमेंट कर सकेंगे। पीओएस मशीन से पेमेंट करने पर आपको खरीदे गए सामान का बिल भी मिलेगा जिससे यात्रियों को फायदा होगा। वहीं रेलवे के वेंडर यात्रियों से सामान के ज्यादा पैसे नहीं वसूल पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications