बिहार के लखीसराय में रेलवे ट्रैक टूटकर बोगी में घुसा, 1 की मौत, 2 घायल

लखीसराय। बिहार स्थित लखीसराय जिले में आज तड़के भीषण ट्रेन हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार किऊल रेलवे स्टेशन के करीब 15027, मौर्य एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में पटरी का एक टुकड़ा घुसा, जिसके बाद ब्लास्ट हो गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

पटरी का टुकड़ा टूट कर बोगी में घुसा

पटरी का टुकड़ा टूट कर बोगी में घुसा

ट्रेन के डिब्बे में हुए ब्लास्ट के बाद बोगी में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस हादसे में 1 की मौत और 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटरी का टुकड़ा टूट कर बोगी में घुसा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बताया गया कि गाड़ी जैसे ही महेशलेटा हॉल्ट के करीब पहुंची उसमें तुरंत ब्लास्ट हो गया। हादसे की खबर मिलेत ही पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला की ट्रेन के डिब्बे में पटरी का टुकड़ा घुस गया था। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया।

 हादसा सुबह 3 बजे हुआ

हादसा सुबह 3 बजे हुआ

बताया गया कि हादसा सुबह 3 बजे हुआ। जानकारी मिलते ही एटीएस की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पटरी टूटने के कारण यह हादसा हुआ। बताया गया कि रेलवे की मदद से क्षतिग्रस्त बोगी को हटाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+