अगर खत्म हुआ Online Transaction Charge तो मिलेगा सस्ता रेल टिकट, रेलवे ने बैंक से की बात

रेलवे टिकट देने पर हो रहे खर्च को कम करना चाहती है और इसके लिए रेलवे ने बैंकों से बात की है। अगर बैंकों ने रेलवे की बात मान ली तो जल्द ही रेलवे टिकट सस्ते हो जाएंगे।

नई दिल्ली। हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपके लिए रेलवे टिकटों के दाम कम हो जाए। रेलवे अपने रिजर्वेशन टिकटों के दामों को कम करने की दिशा में लगातार कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश के तहत रेलवे ने टिकट बुकिंग को सस्ता करने की कोशिश में बैंकों को एक पत्र लिखा है। रेलवे टिकट देने पर हो रहे खर्च को कम करना चाहती है और इसके लिए रेलवे ने बैंकों से बात की है। अगर बैंकों ने रेलवे की बात मान ली तो जल्द ही रेलवे टिकट सस्ते हो जाएंगे।

 सस्ता होगा रेलवे टिकट

सस्ता होगा रेलवे टिकट

रेलवे टिकट देने में आने वाले खर्च को कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने सभी बैंकों के प्रमुखों को खत लिखकर उनसे ऑनलाइन लेनदेन पर लिए जाने वाले MDR चार्ज को या तो खत्म करने या फिर कम करने का आग्रह किया है। रेलवे ने बैंकों से अनुरोध किया है कि वो ऑनलाइन लेनेदेन में लगने वाले मर्चंट डिस्काउंट चार्ज को खत्म कर दे, ताकि सीधे-सीधे आम जनता को इसका फायदा हो।

 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन चार्ज खत्म करने की अपील

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन चार्ज खत्म करने की अपील

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने बैंकों ने अनुरोध किया है कि अगर वो बैंक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन चार्ज खत्म करते हैं, तो इससे न केवल रेलवे का, बल्कि सीधे-सीधे आम जनता और बैंकों का भी फायदा होगा। एमडीआर चार्ज खत्म होने से रेलवे टिकटों की बुकिंग सस्ती हो जाएगी। रेलवे ने कहा है कि इससे कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

 बैंकों को भी मिलेगा फायदा

बैंकों को भी मिलेगा फायदा

रेलवे ने कहा है कि ये ऑफर बैंकों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इस कदम से विंडो बुक‍िंग में होने वाले खर्च में कमी आएगी। रेलवे ने बैंकों कहा है कि अगर वह ऑनलाइन लेनदेन के चार्ज खत्म या कम करते हैं तो रेलवे ऐसे बैंकों की सुविधाओं को अपने डिपोजिट रखने के लिए यूज करेगा। इतना ही नहीं उन बैंकों में ही रेलवे कर्मचारियों की सैलरी क्रेडिट करवाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+