'आपके जैसे मेरे भी बच्चे हैं, साधारण हूं', ट्रेन में आम यात्री बन पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,देखें Video

'आपके जैसे मेरे भी बच्चे हैं, साधारण हूं...', ट्रेन में आम यात्री बनकर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, देखें Video

नई दिल्ली, 20 अगस्त: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुरुवार (19 अगस्त) को अचानक ट्रेन में देखकर सारे यात्री हैरान हो गए थे। भुवनेश्वर से रायगड़ा जाने वाली चलती ट्रेन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों से रेल सुविधा और सफाई पर फीडबैक लिया। रेल मंत्री चार दिन के जन आशीर्वाद यात्रा के लिए उड़ीसा पहुंचे हैं। इसी दौरान अश्विनी वैष्णव भुवनेश्वर से रायगड़ा जाने के लिए एक ट्रेन में सवार हुए थे। रात के वक्त यात्रा करते समय मंत्री ने रेल सुविधाओं पर फीडबैक लेने के लिए चलती ट्रेन में ही यात्रियों के साथ बातचीत शुरू कर दी। फीडबैक लेने के साथ-साथ अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और देश के विकास को लेकर सोच से भी अवगत कराया। पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव को पिछले महीने केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

'आपके जैसे मेरे भी बच्चे है, साधरण नागरिक हूं...'

'आपके जैसे मेरे भी बच्चे है, साधरण नागरिक हूं...'

यात्रियों के साथ बातचीत के कई वीडियो रेल मंत्रालय और अश्विनी वैष्णव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए हैं। इसमें से एक वीडियो में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो युवाओं से बात करते हुए दिख रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने कहा, आप युवाओं से मिलकर बहुत अच्छा लगा। जिसके बाद एक महिला यात्री ने रेल मंत्री से कहा, '' आपसे मिलकर अच्चा लगा, ये हमारे लिए एक अच्छा मौका था। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम लोग आपसे मिल सकते हैं।''

इसपर अश्विनी वैष्णव कहते हैं, "हम तो देखो आप ही के जैसे हैं, साधरण नागरिक हैं। आपके ही जैसे हमारे बच्चे भी हैं। उनसे नहीं मिल पाया, आपसे मिल लिया।''

अश्विनी वैष्णव ने यात्री के थपथपाएं कंधे

अश्विनी वैष्णव ने यात्री के थपथपाएं कंधे

एक अन्य वीडियो में अश्विनी वैष्णव को उड़िया में एक यात्री से बात करते हुए देखा जा सकता है। अश्विनी वैष्णव यात्री से पूछते हैं कि वह कहां काम करते हैं। और फिर पूछते हैं कि क्या ट्रेन साफ है? यात्री जवाब देते हुए कहता है, ट्रेन साफ है और कोई दिक्कत भी नहीं है। उसके बाद मंत्री उसके कंधे को थपथपाते हुए आगे निकल जाते हैं। इस वीडियो को शेयर अश्विनी वैष्णव ने लिखा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।

रेल मंत्री ने यात्रियों को बताया पीएम मोदी का विजन

रेल मंत्री ने यात्रियों को बताया पीएम मोदी का विजन

एक अन्य वीडियो में रेल मंत्री कुछ और यात्रियों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। रेल मंत्री यात्रियों से कहते हैं, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार ओडिशा को रेल मंत्री दिया था। प्रधानमंत्री के पास एक विजन है और वह सभी बुनियादी काम करवाएंगे। पीएम देश का विकास के लिए हर संभव काम करेंगे।''

मानचित्र दिखा रेल मंत्री ने की चर्चा

मानचित्र दिखा रेल मंत्री ने की चर्चा

वहीं एक वीडियो में मंत्री अश्विनी वैष्णव मानचित्र को देख रहे हैं और दूसरे यात्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर रेल मंत्री ने लिखा, "रात भर की ट्रेन यात्रा के दौरान रायगडा के रास्ते में ओडिशा में अलग-अलग रेलवे प्रोजेक्ट की समीक्षा की है।'' इससे पहले भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का भी अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण किया था। अश्विनी वैष्णव ने आईएएस अधिकारी रहते हुए ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में काफी काम किया है।


Recommended Video

    Odisha: Railway Minister Ashwini Vaishnav ने आदिवासी महिलाओं के साथ किया डांस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+