ट्रेन में शौच का दरवाजा खुला तो रेलवे को देने पड़े यात्री को डेढ़ लाख ₹
छत्तीसगढ़। भारतीय रेल में सफर करना हमेशा से चुनौती भरा होता है। ट्रेन के भीतर सफाई से लेकर कई ऐसी समस्यायें है जिनसे यात्रियों को दो-चार होना पड़ता है। लेकिन एक यात्री ने रेलवे की लापरवाही पर मुकदमा ठोंक दिया है।

दिल्ली से छत्तीसगढ़ के दुर्ग तक सफर कर रहे गुरुदर्शन लांबा ने रेलवे के कंज्यूमर कोर्ट में रेलवे की लापरवाही के चलते मुआवजे का मुकदमा ठोंक दिया है।
लांबा ए1 कोच में सफर कर रहे थे लेकिन सफर के दौरान जिस वक्त शौचालय का इस्तेमाल कर रहे थे उस वक्त उन्होंने शौचालय के दरवाजे को अंदर से बंद किया था बावजूद इसके दरवाजा किसी ने खोल दिया।
दरवाजा खुलने के चलते लांबा ने रेलवे पर उनके अपमान करवाने का आरोप लगाया है। लांबा के वकील ने कोर्ट में रेलवे से डेढ़ लाख रुपए के मुआवजे की मांग की है।
वहीं रेलवे के वकील ने कहा कि ट्रेन में और भी ट्वायलेट हैं लांबा उसमें जा सकते थे। लेकिन कोर्ट ने वकील की दलील को खारिज करते हुए कहा कि रेलवे एसी कोच में सफर के लिए मोटी रकम वसूल करती है ऐसे में इस तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है।
कोर्ट ने रेलवे से लांबा को डेढ़ लाख रुपए के मुआवजे सहित 10 हजार रुपए मुकदमे के खर्च स्वरूप देने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications