सरकार के इस कदम के बाद ट्रेन में सफर करना हो सकता है महंगा
केंद्र की मोदी सरकार खास योजना के तहत रेलवे का राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी खासी चिंतित है। इसी के मद्देनजर सरकार सेफ्टी सेस लगाने पर विचार कर रही है।
नई दिल्ली। रेल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार खास प्लान बना रही है। सरकार की योजना रेलवे किराए में सेफ्टी सेस लगाने की है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को अमल में लाती है तो यात्री किराए में सेफ्टी सेस जुड़ने की वजह से टिकटों के दाम में इजाफा हो सकता है। सरकार की नजर 'सेफ्टी सेस' के जरिए रेलवे का राजस्व बढ़ाने पर भी है।
'सेफ्टी सेस' लागू होने पर रेल किराये में हो सकती है बढ़ोतरी

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार बना रही प्लान
केंद्र की मोदी सरकार खास योजना के तहत रेलवे का राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी खासी चिंतित है। इसी के मद्देनजर सरकार सेफ्टी सेस लगाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि सेफ्टी सेस कुल यात्री किराये का दो फीसदी से कम ही होगा।

इस कदम से रेलवे के राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी
सरकार के इस कदम से जहां रेलवे के राजस्व में कुछ बढ़ोतरी होगी, वहीं इस सेस के माध्यम से रेलवे पर पहले से 32 हजार करोड़ रुपये के कर्ज को उतारने में भी मदद मिलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि यात्रियों के टिकट पर सेफ्टी सेस लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है। हालांकि ये अभी तक तय नहीं है कि आखिर इसे कब से लागू किया जाएगा।

नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहने के दौरान लगा था सेफ्टी सेस
बता दें कि इससे पहले सेफ्टी सेस 2002 में नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहने के दौरान लगाया गया था। इस विशेष फंड के तहत 17,500 करोड़ रुपये आए थे। इस फंड से कई प्रमुख कार्य किए गए। इसमें पुराने पुलों के मरम्मत, सिग्नल व्यवस्था और ट्रैक के आधुनिकीकरण जैसे काम किए गए थे।

सेफ्टी सेस कब से लगेगा अभी ये तय नहीं
अभी ये साफ नहीं है कि सेफ्टी सेस कब से लागू किया जाएगा। हालांकि रेल मंत्री सुरेश प्रभु के मुताबिक रेल यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश रेल मंत्रालय की ओर से की जा रही है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे को जैसे निवेश की जरूरत है उसमें य़ात्री भी मदद करेंगे। इसी के मद्देनजर मंत्रालय और सरकार योजना बना रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications