Railway कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफ़ा! इस बैंक के सैलरी अकाउंट पर ₹1 करोड़ का फ्री Insurance कवर
Indian Railways Employee Insurance Scheme: भारतीय रेल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। हाल ही में भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए एमओयू के तहत अब रेल कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर मिलेगा। खास बात यह है कि कर्मचारियों को इसके लिए कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा।
आकस्मिक मृत्यु, प्राकृतिक मृत्यु, हवाई दुर्घटना या विकलांगता जैसी परिस्थितियों में कर्मचारियों और उनके परिवारों को 1.60 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध होगा। यह योजना मौजूदा बीमा स्कीम की तुलना में कई गुना ज्यादा लाभकारी है।

1 करोड़ रुपये तक का आकस्मिक बीमा कवर
भारतीय रेल और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच हुए समझौते के तहत कर्मचारियों को अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। एमओयू के मुताबिक, एसबीआई में सैलरी अकाउंट रखने वाले प्रत्येक रेल कर्मचारी को आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध होगा। इसका मतलब यह है कि किसी भी दुर्घटना या अप्रत्याशित घटना में यदि कर्मचारी की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जाएगी। इससे परिवार को न केवल आर्थिक स्थिरता मिलेगी बल्कि भविष्य की अनिश्चितताओं से भी बचाव होगा।
इतना ही नहीं, यदि किसी कर्मचारी की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से होती है, तब भी उसके परिवार को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।
हवाई दुर्घटना पर 1.60 करोड़ का कवर
इस योजना में रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को हवाई दुर्घटना में 1.60 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा, पूर्ण स्थायी विकलांगता पर 1 करोड़ और आंशिक स्थायी विकलांगता पर 80 लाख रुपये का लाभ दिया जाएगा।
सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए भी राहत
योजना का दायरा सिर्फ मौजूदा कर्मचारियों तक सीमित नहीं है। रिटायर्ड कर्मचारियों को भी 30 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। साथ ही, उनके परिवार के चार सदस्यों को 5-5 लाख रुपये यानी कुल 20 लाख रुपये का लाभ भी दिया जाएगा।
अभी तक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत कर्मचारियों को केवल 1.20 लाख, 60,000 और 30,000 रुपये तक का कवर मिलता था। लेकिन एसबीआई और रेलवे के नए समझौते से बीमा राशि में कई गुना बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़ें MP News: उज्जैन में SBI बैंक में सेंधमारी, 2 करोड़ के जेवर और 8 लाख कैश चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications