यात्रीगण कृपया ध्यान दें, बहुत जल्द रेलवे कर्मचारी हड़ताल कर सकते हैं

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। हाल ही में बैंकों की हड़ताल के कारण देश भर में ऊहापोह की स्थ‍िति बनी रही। ऐसा ही हाल हब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों पर भी दिखाई दे सकता है, क्योंकि हो सकता है जल्द ही रेलवे कर्मचारी हड़ताल पर चले जायें।

Railway employees to get body-blow as they may get less leave encashment

ऐसा इसलिये क्योंकि देशभर के लाखों रेल कर्मचारियों को रेल मंत्री सुरेश प्रभु निराश कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, रिटायर होने के बाद मिलने वाला लीव इनकैशमेंट घट सकता है। ऐसे में एक कर्मचारी को डेढ़ लाख रुपये से तीन लाख रुपये तक का नुकसान हो सकता है।

रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड में इस बाबत बातचीत जारी है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूर मिल गई तो इससे देश के 17 रेलवे जोन में कार्यरत करीब साढ़े 13 लाख रेल कर्मचारी प्रभावित होंगे।

कर्मी भड़के

जानकारी के अनुसार, उक्त खबर की जानकारी मिलते ही रेल कर्मी भड़क गए हैं। वे नाराज हैं। राजधानी के तिलक ब्रिज में काम करने वाले एक रेल कर्मचारी ने बताया कि अगर हमारी लीव इनकैशमेंट के साथ छेड़छाड़ हुई तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम आंदोलन करेंगे। हमारे नेताओं ने आंदोलन की तैयारी कर दी है।

आंदोलन के लिए तैयार

अभी तो यूनियन नेता आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि बोर्ड से इस संबंध में पत्र जारी नहीं हुआ है। पर वे आंदोलन के लिए तैयार हैं। जानकारों ने बताया कि लीव इनकैश मेंट में कमी करने को लेकर रेल विभाग मन बना चुका है। वह इस बाबत फैसला वक्त आने पर ले लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+