कांच के कोच की तस्वीर शेयर कर रेल मंत्री वैष्णव ने पूछा ये सवाल, पहाड़ों को निहारना हुआ आसान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कालका शिमला रेलवे ट्रैक के लिए पैनोरमिक कोच की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

कालका शिमला रेलवे ट्रैक के लिए रेल कोच फैक्टरी कपूरथला की ओर से पैनोरमिक कोच को तैयार किया गया है। इसकी तस्वीर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर करते हुए लिखा कि 'Guess the train, Hint: Jack n Jill went up the hill'। इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है।
वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कालका शिमला रेलमार्ग पर टॉय ट्रेन का आनंद लेने वाले यात्री जल्द ही आधुनिक पैनोरमिक कोच का भी मजा लेते नजर आएंगे। दो कोचों के सफल परीक्षण के बाद अब चार कोचों के ट्रायल की तैयारी चल रही है।
कालका शिमला रेलमार्ग पर पैनोरमिक कोचों में घूमने पर आपको स्विट्जरलैंड की बर्निना एक्सप्रेस का आनन्द महसूस होगा। इन कोच में पैनोरमिक वाइड व्यू विंडो डिजाइन किया गया है, जिसमें से पहाड़ी दृश्यों का और सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं। इन कोच में सीसीटीवी और फायर अलार्म जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications