Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नवीन पटनायक ने लिखा पीयूष गोयल को पत्र, रेल बजट में ओडिशा के लिए मांगे 6500 करोड़ रुपये

ओडिशा सरकार ने रेल बजट 2018-19 में सरकार से 6500 करोड़ की डिमांड की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र में लिख रेल बजट 2018-19 में ओडिशा के लिए 6500 करोड़ की मांग पर विचार करने के लिए कहा है।

नई दिल्ली। ओडिशा सरकार ने रेल बजट 2018-19 में सरकार से 6500 करोड़ रुपये की डिमांड की है। ओडिशा सरकार ने प्रदेश में रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार के सामने इस राशि की मांग रखी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र में लिखा, 'मैंने 2018-19 में आपके विचार के लिए ओडिशा राज्य के लिए लगभग 6,500 करोड़ रुपये का विस्तृत प्रस्ताव रखा है।'

Naveen Patnaik

मुख्यमंत्री ने प्रदेश नें रेलवे के बुनियादी ढांचों के विकास के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में रेल मंत्री से रेल बजट 2018-19 में ओडिशा के लिए 6500 करोड़ की मांग पर विचार करने को कहा है। इस मांग में मौजूदा परियोजनाओं, नई लाइनों को मंजूरी, स्टेशनों का आधुनिकीकरण, मौजूदा ट्रेनों का विस्तार, स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधा, रेल आधारित उद्योगों की स्थापना, मल्टी मोडल लॉजिस्टिक पार्क आदि के लिए विस्तृत प्रस्ताव शामिल हैं।

नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा भारतीय रेलवे के लिए 15,000 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करता है। इसके बावजूद औसत मार्ग लंबाई, राज्य में घनत्व (16) राष्ट्रीय औसत (20) से काफी कम है। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल (43.4) और झारखंड (24.3) के मुकाबले भी ये काफी कम है। पटनायक ने अपने पत्र में लिखा, 'राज्य की जीडीपी विकास दर लगभग 20 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है। ओडिशा एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। मैं आपसे आगामी बजट में इन महत्वपूर्ण नई लाइनों को मंजूरी देने के लिए अनुरोध करता हूं।'

ये भी पढ़ें: बजट में मिल सकता है रेल यात्रियों को तोहफा, 3000 स्वचालित सीढ़ियां और 1000 लिफ्ट लगाने की योजना!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+