बजट में मिल सकता है रेल यात्रियों को तोहफा, 3000 स्वचालित सीढ़ियां और 1000 लिफ्ट लगाने की योजना!
इस बार के रेलवे बजट में यात्रियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट के लिए बजट प्रावधान लाया जाएगा। स्टेशनों पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा हो, इसलिए रेलवे स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाएगा।

नई दिल्ली। इस बार के रेलवे बजट में यात्रियों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाएगा। 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट के लिए बजट प्रावधान लाया जाएगा। स्टेशनों पर यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा हो, इसलिए रेलवे स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाएगा जिसके लिए 3400 करोड़ की धनराशि दी जाएगी।

3000 स्वचालित सीढ़ियां और 1000 लिफ्ट लगाई जाएंगी
रेलवे इस बार केवल स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट के लिए 3400 करोड़ रुपये देगा। इससे वृद्ध और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों को काफी सुविधा होगी। बड़े शहरों के स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियों की सुविधा तो उपलब्ध है लेकिन इसके तहत छोटे शहरों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। देशभर में कुल 3000 स्वचालित सीढ़ियां और 1000 लिफ्ट लगाई जाएंगी।

372 स्वचालित सीढ़ियां केवल मुंबई के लिए
इनमें से 372 स्वचालित सीढ़ियां केवल मुंबई के स्टेशनों पर लगाई जाएंगी। इसमें कांदीवली, बांद्रा, चर्चगेच, दादर, एलफिन्स्टन रोड, महालक्ष्मी और जोगेशवरी हैं। रेलवे ने हाल ही में शहरी और उपनगरीय स्टेशनों को बनाने के लिए मानदंडों को संशोधित किया है। ये मानदंड कमाई-आधार और यात्रियों की संख्या है। जिन स्टेशनों पर सलाना 25000 से ज्यादा यात्री आते हैं, वो स्टेशन इसके लिए योग्य हैं।

रेल बजट का मुख्य उद्देश्य- सुरक्षा और सुविधा
इस बार रेल बजट का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा है। इसलिए सभी प्रमुख शहरी और उपनगरीय स्टेशनों को स्वचालित सीढ़ियों और लिफ्ट की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2018-19 के बजट में स्वचालित सीढ़ियों के प्रावधान को निर्धारित करने के प्रस्ताव को फिल्हाल अंतिम रूप दिया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications